फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   चोर गिरोह की सरगना महिला समेत तीन बंदी

चोर गिरोह की सरगना महिला समेत तीन बंदी

Thu, 15 Jun 2017 09:55 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
चोर गिरोह की सरगना महिला समेत तीन बंदी
बच्चा चोर गई जेल, पति भी हिरासत में
विज्ञापन

- बेटा मिलने के बाद पति संग ट्रेन से मायके गई सोनी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
चार जून की रात जंक्शन के वेटिंग हाल में मां की गोद से पांच महीने के बेटे को चुराने के आरोप में जौनपुर से गिरफ्तार करुणा देवी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने जौनपुर के सुरेरी इलाके से उसके पति पिंटू कुमार को भी हिरासत में लिया है। जीआरपी इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने बताया कि पिंटू से पूछताछ की जा रही है कि कहीं वह अपनी पत्नी के साथ बच्चा चोर गैंग तो नहीं संचालित कर रहा था।
उसकी पत्नी करुणा ने तो यही बयान दिया है कि दो माह के बच्चे के अकाल निधन के बाद सास के दबाव पर उसने बच्चा चोरी किया, ताकि उसे ले जाकर ससुराल में कह सके कि वह उसका ही बेटा है। उसने ससुराल वालों को नहीं बताया था कि महाराष्ट्र के थाणे स्थित मायके में उसके बच्चे की मौत हो गई है। रेलवे पुलिस ने दारागंज स्टेशन और ज्ञानपुर से मिले सुराग पर जौनपुर में छापा मारकर करुणा को गिरफ्तार कर बच्चा बरामद किया था। नौ दिन तक रोती-कलपती रही सोनी बेटा कुलदीप मिलने के बाद बृहस्पतिवार सुबह मूरी एक्सप्रेस से अमृतसर में मायके रवाना हो गई। रेलवे पुलिस ने सोनी और उसके पति के लिए टिकट की व्यवस्था की।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस टीम को किया गया सम्मानित
इलाहाबाद (ब्यूरो)। मां की गोद से चोरी हुए पांच माह के बच्चे को नौ दिन तक रात-दिन मेहनत करते हुए बरामद करने पर इलाहाबाद जीआरपी की हर तरफ सराहना हो रही है। बृहस्पतिवार को खुल्दाबाद और अटाला से मुस्लिम समाज के समाजसेवियों और व्यापारियों ने जीआरपी थाने जाकर टीम के सदस्यों को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। समाजसेवी दिलशाद मंसूरी, इरफान खान, शफीकउद्दीन अंसारी, सऊद उर्फ बबलू, मजहर, नफीस, रिजवान अहमद, गौस हबीबी, जुबैर मंसूरी, अकरम सिद्दीकी ने इंस्पेक्टर मनोज सिंह, एसएसआई कैलाशपति सिंह, सिपाही अतुल सिंह, भूप सिंह यादव, सतपाल बिंद, अमित कुमार, अकबर खान, अरविंद सिंह, आशीष कुमार, हरिश्चंद्र भाष्कर, विपुल राय आदि को माला पहनाकर बच्चा बरामदगी पर अभिनंदन किया। जीआरपी के काम की सराहना करते हुए उम्मीद जाहिर की गई कि आगे भी जनता की सेवा इसी तत्परता के साथ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed