फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ड्यूटी से गायब 13 पुलिसकर्मियों का वेतन कटा

ड्यूटी से गायब 13 पुलिसकर्मियों का वेतन कटा

Sun, 06 Jan 2019 01:23 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
ड्यूटी से गायब 13 पुलिसकर्मियों का वेतन कटा
ड्यूटी से गायब 11 पुलिसकर्मियों का वेतन कटा
विज्ञापन


एसएसपी ने की कार्रवाई, सीएम सुरक्षा ड्यूटी में थे तैनात

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सीएम के शहर आगमन के दौरान तैनात 11 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से गायब रहना महंगा पड़ा। एसएसपी ने इनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों की जांच भी कराने का निर्णय लिया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के लिए शनिवार को हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इसमें जिले के साथ ही बाहर से आए जवान भी शामिल थे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सुबह एसएसपी संबंधित ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचे। इस दौरान वाराणसी मार्ग पर तैनात 11 जवान ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। अफसरों से बात करने पर पता चला कि इसकी संबंधित सिपाहियों ने उन्हें भी कोई जानकारी नहीं दी। इस पर एसएसपी ने सभी 11 जवानों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही उनकी जांच भी कराने का निर्णय लिया। एसएसपी ने बताया कि बिना कोई सूचना के 11 सिपाही ड्यूटी प्वाइंट से गायब मिले। ऐसे में उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जांच के लिए संबंधित जनपद के अफसरों को पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन



शराब ले जाते वीडियो वायरल, सस्पेंड
प्रयागराज। एसएसपी ने यमुनापार के दिघिया चौकी पर तैनात सिपाही अक्षयवर गिरि को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त सिपाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह बाइक से जाते हुए दिख रहा था जिसकी डिक्की में शराब की बोतल दिख रही थी। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई गई। रिपोर्ट आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed