फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कारोबारी ने पत्न को गोली मारी

कारोबारी ने पत्न को गोली मारी

Mon, 02 Oct 2017 09:23 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
कारोबारी ने पत्न को गोली मारी
मुट्ठीगंज में कारोबारी ने पत्नी को मारी गोली
विज्ञापन

- रविवार रात शराब पीकर घर आने पर हुआ था झगड़ा
- भोर में गोली मारकर फरार, सीने में धंसी गोली, आईसीयू में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
मुट्ठीगंज के बांसमंडी में सोमवार सुबह टिंबर कारोबारी आसिफ अली ने पत्नी शबनम को तमंचे से गोली मार दी। रात में वह शराब पीकर आया तो पत्नी के विरोध पर उनके बीच भोर तक झगड़ा होता रहा। सीने में गोली धंसने से बेहोश शबनम को सिविल लाइंस के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह आईसीयू में भर्ती हैं। मुकदमा लिखकर पुलिस फरार पति को खोज रही है।

बांसमंडी में रहने वाले आसिफ अली की मुट्ठीगंज में न्यू इंडिया प्लाइवुड नामक फर्म है। सोमवार सुबह करीब छह बजे उसने तमंचे से पत्नी शबनम (40) पर फायर कर दिया। गोली शबनम के सीने पर दाहिनी तरफ से धंसकर पार हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर दोनों बेटे कैसान और अदनान जगे तो आसिफ तमंचा कमरे में छोड़कर घर से भाग गया। बेटे अदनान ने 100 नंबर पर सूचना दी। फिर पड़ोसियों की मदद से घायल शबनम को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। वहां भर्ती नहीं किए जाने पर सिविल लाइंस में शकुंतला अस्पताल के आईसीयू में इलाज शुरू हुआ। हालांकि, उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। खबर पाकर मुट्ठीगंज थानाध्यक्ष निशिकांत प्रधान ने अस्पताल जाकर घटना की जानकारी ली। बेटों से बातचीत में पुलिस को पता चला कि आसिफ रात में शराब के नशे में धुत होकर घर आया था। पत्नी शबनम ने नशाखोरी पर विरोध जताया तो उनके बीच झगड़ा होने लगा। बेटों के मुताबिक वे रात भर झगड़ते रहे। भोर में आसिफ ने तैश में आकर तमंचा निकाला और पत्नी के सीने में गोली दाग दी। पुलिस ने घर जाकर 315 बोर का तमंचा जब्त कर लिया। शबनम के शरीर से पार होकर निकली बुलेट भी मिली। बेटे अदनाम की तहरीर पर उसके पिता आसिफ के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस लिखा गया है। शाहगंज से शबनम के मायके वाले भी अस्पताल आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed