फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बघाड़ा में युवक का कत्ल

बघाड़ा में युवक का कत्ल

Mon, 28 Aug 2017 08:44 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
बघाड़ा में युवक का कत्ल
छोटा बघाड़ा में युवक की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन

- सुबह शव देख लगी भीड़, नहीं हो सकी मृतक की पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
शहर के छोटा बघाड़ा में रविवार रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसे एक मकान के बगल खाली प्लाट में मारा गया। मौके पर आसपास के इलाके की भीड़ जुटी मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी। कर्नलगंज थाने की पुलिस शव को चीरघर में रखकर छानबीन कर रही है।

छोटा बघाड़ा में साईं मंदिर से कुछ दूर पर मकानों के सबसे आखिर में प्लाट है। पास में ही डेयरी है। सोमवार सुबह एक दूधिए ने प्लाट में युवक की रक्तरंजित लाश देखी तो शोर मचाया। खबर फैली तो बघाड़ा, एलनगंज, ढरहरिया समेत कई मोहल्लों के लोग जुट गए। कर्नलगंज थाने की पुलिस के साथ पार्षद पति बबलू सोनकर भी आ गए। पुलिस ने शव का निरीक्षण किया तो पता चला कि तकरीबन 25 वर्षीय युवक का गला धारदार हथियार से रेता गया था। सिर और चेहरे पर भी दो जख्म थे। युवक ने जींस पैंट, नीले रंग की कमीज, जूते पहने थे। एक उंगली में लोहे की अंगूठी थी। उसने कलावा भी पहना था। सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी। पूरे इलाके में खबर फैली मगर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। ऐसे में पुलिस मान रही है कि मारा गया युवक किसी और इलाके का रहने वाला था। कातिल भी उसके करीबी हैं, जिनके साथ वह रात में उधर आया था। संभव है कि उसे कार में वहां लाया गया था। प्लाट पर खींचकर उसका कत्ल कर दिया गया। शव के पास खून बिखरा था। पुलिस को जेब में पर्स या मोबाइल नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed