{"_id":"59b6e5bb4f1c1bf07f8b61aa","slug":"2-5-lakh-and-jewelery-looted-from-bullion-trader","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी से ढाई लाख रुपये और गहने लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा कारोबारी से ढाई लाख रुपये और गहने लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में आभूषणों की दुकान बंद करने के बाद सोमवार रात घर लौट रहे सराफा कारोबारी छेदीलाल सोनी को रास्ते में रोककर बदमाशों ने तमंचेे से सिर पर वार किया, फिर उनसे ढाई लाख रुपये नगद तथा गहनों से भरा बैग छीन लिया। गले से सोने की चेन और जेब से मोबाइल फोन भी लूटकर दो बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाश फरार हो गए। पीड़ित कारोबारी को थाने ले जाया गया। वारदात के विरोध में क्षेत्र के तमाम व्यापारी थाने में जमा हो गए थे।
वार्ड संख्या 10 भैरोंपुर के रहने वाले छेदीलाल सोनी की कस्बा स्थित सब्जी मंडी में ज्वेलरी शोरूम है। सोमवार रात करीब सवा आठ बजे दुकान बंद करने के बाद वह गहने और नगदी बैग में भरकर बाइक पर लगभग एक किलोमीटर दूर घर के लिए रवाना हुए। छेदीलाल लाक्षागृह मार्ग होते हुए स्टेशन रोड पर मुडे़ तभी पीछे से दो बाइक पर चार नकाबपोश बदमाशों ने सामने आकर रोक लिया। दोनों बाइक पर पीछे बैठे बदमाश उतरकर छेदीलाल के पास आ गए। एक बदमाश ने तमंचा सटाया तो दूसरे ने उनके सिर पर तमंचे की मुठिया से वार कर दिया। वह ढीले पड़े तो बदमाशों ने हाथ से बैग छीन लिया जिसमें ढाई लाख रुपये नगद और ढाई सौ ग्राम सोना था।
गले से सोने की मोटी चेन और जेब से मोबाइल फोन भी लूटकर बदमाशों ने बाइक मोड़ी और भाग गए। इस बीच वहां कई लोग जुट गए। छेदीलाल को थाने ले जाया गया। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। अनुमान है कि बदमाशों ने कई दिन तक रेकी के बाद वारदात अंजाम दी है। वह रोज रात दुकान बंद करने के बाद बिक्री के पैसे और गहने बैग में भरकर घर लौटते रहे हैं। लूटपाट और चोरी की लगातार घटनाएं होने से हंडिया इलाके के व्यापारियों में भय और नाराजगी है।