{"_id":"5c3506dabdec2256f87b3ba2","slug":"191546979034-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीन सीडीसी पर महिला उत्पीड़न का आरोप, वीसी ने दिया नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीन सीडीसी पर महिला उत्पीड़न का आरोप, वीसी ने दिया नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। विवादों में घिरे कॉलेज डेवलपमेंट कमेटी (सीडीसी) के डीन प्रो. शेखर अधिकारी पर महिला उत्पीड़न का आरोप लगा है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी (एसपीएम) राजकीय महाविद्यालय, फाफामऊ में तैनात एक महिला कनिष्ठ लिपिक ने प्रोफेसर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मामले में कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू ने प्रोफेसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कुछ दिनों पहले भी डीन सीडीसी के एक विवादित फैसले पर कुलपति ने उन्हें नोटिस जारी किया था। इधर डीन ने महिला के आरोपों को आधारहीन बताया है।
श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में तैनात महिला कनिष्ठ लिपिक ने लिखित रूप से कुलपति के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि 31 दिसंबर 2018 को प्रो. शेखर अधिकारी ने कॉलेज में उनके साथ अभद्रता की और निलंबित करने की धमकी दी। महिला ने पत्र में लिखा है कि उनके बच्चे शहर से बाहर रहते हैं और वह घर में अकेली रहती हैं। अगर उनके साथ कोई हादसा हुआ तो इसकी जिम्मेदारी प्रो. शेखर अधिकारी की होगी। महिला ने शिकायत पत्र की एक कॉपी दिल्ली में महिला आयोग को भी भेजी है।
इससे पूर्व डीन सीडीसी को एसपीएम के प्राचार्य की नियुक्ति से जुड़े विवाद के मामले में कुलपति ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। डीन सीडीसी ने कुलपति के आदेश के विपरीत मनमाने तरीके से वहां कार्यवाहक प्राचार्य की नियुक्ति कर दी थी और प्राचार्य पद को लेकर दो शिक्षकों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था। उधर, महिला की ओर से लगाए गए आरोप पर डीन सीडीसी प्रो. शेखर अधिकारी का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है और उन्हें अब तक कोई नोटिस नहीं मिला है। वहीं, इविवि के पीआरओ डॉ. चितरंजन सिंह का कहना है कि महिला से मिले शिकायती पत्र के आधार पर कुलपति ने डीन सीडीसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।