{"_id":"5bb128fc867a5501363be348","slug":"191538337020-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय खिलाड़ी को लूट के लिए मारी थी गोली, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राष्ट्रीय खिलाड़ी को लूट के लिए मारी थी गोली, एक गिरफ्तार
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय खिलाड़ी को लूट के लिए मारी थी गोली, एक गिरफ्तार
तेलियरगंज निवासी दो बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
27 सितंबर को सीएवी कॉलेज के पास हुई थी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। सीएवी कॉलेज के पास राष्ट्रीय खिलाड़ी को लूट की नीयत से गोली मारी गई थी। रविवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए घटना में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि तेलियरगंज निवासी दो अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
मूल रूप से आजमगढ़ निवासी अश्वनी यादव राष्ट्रीय स्तर के गोला फेंक खिलाड़ी हैं। वह एसआरएन कैंपस में रहकर मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। 27 सितंबर की रात उन्हें सीएवी के पास तब गोली मार दी गई थी जब वह जंक्शन से एसआरएन कैंपस स्थित अपने घर ई रिक्शे से लौट रहे थे। साथ में खिलाड़ी पिंकी (23) भी थी। दोनों खिलाड़ी तमिलनाडू में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर लौट रहे थे। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात के बाद भागते वक्त बदमाशों की बाइक मौके पर ही छूट गई थी। कंपनी बाग चौकी इंचार्ज लाखन सिंह ने बताया कि बाइक के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि यह तेलियरगंज निवासी एक युवक की थी। रविवार को पुलिस युवक के पते पर पहुंची तो खुलासा हो गया। कंपनी बाग चौकी प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि जांच के दौरान तीन युवकों शुभम, छोटू व धीरू का नाम सामने आया। मुखबिर की सूचना पर सुल्तानपुर निवासी धीरू उर्फ धर्म सिंह को निगम चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने पूरी कहानी बयां कर दी। बताया कि तीनों लूट की नीयत से पहुंचे थे कि अश्वनी उनसे भिड़ गए। इस पर छोटू ने फायर कर दिया। इसके बाद तीनों भाग निकले। हड़बड़ी में बाइक भी वहीं छोड़ दी। पुलिस का कहना है शुभम व छोटू की तलाश की जा रही है।