{"_id":"5953c9714f1c1b0a5e8b4722","slug":"191498663281-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए एक लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए एक लाख
Updated Wed, 28 Jun 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए एक लाख
0 रकम वापस मांगी तो बाइक तोड़ी, जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
जार्जटाउन स्थित एक एकेडमी में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों एक लाख रुपये ठग लिए गए। काफी दिन बीतने पर रकम मांगी गई तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और बाइक भी तोड़ दी। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित युवक थाने के चक्कर लगाता रहा लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बाद में उच्च अधिकारियों के आदेश पर पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज हो सकी।
पिछले साल शिव नगर अल्लापुर निवासी सरफराज की सरकारी नौकरी के लिए ओम प्रकाश सहित तीन लोगों से बात हो गई थी। एडवांस में एक लाख रुपये ले भी लिए थे। बाकी रकम नौकरी लगने के समय देने का वादा हुआ था। समय बीत गया और नौकरी भी नहीं लगी। एडवांस में दिए गए एक लाख रुपये मांगे तो शुरू में आरोपी टालमटोल करते रहे। 27 जून को फिर से एक लाख रुपये मांगे तो मारा पीटा और बाइक तोड़ दी। जान से मारने की धमकी दी और कहा कि कहीं भी तुम्हारी सनवाई नहीं होगी। थाना प्रभारी से शिकायत की तो उन्होंने नहीं सुनी, बाद में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कर्नल एकडमी के बगल में पार्क के निकट निवासी ओम प्रकाश यादव, देवेंद्र यादव और सतेंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
घर से बच्चा गायब, रिपोर्ट दर्ज
इलाहाबाद। कौंधियारा स्थित मकान से शिवमान पाल सिंह उर्फ शिवा र्कई दिन से गायब है। वह 22 जून से लापता है, उसका पता नहीं चल रहा है। 27 जून तक कोई पता नहीं चला तो थाना जार्जटाउन में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।