{"_id":"5946ad454f1c1b1c0a8b4604","slug":"191497804101-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सिस बैंक की जांच क्राइम ब्रांच को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सिस बैंक की जांच क्राइम ब्रांच को
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैडिंग
क्राइम कंट्रोल न होने पर नपे इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
क्रासर
सुनील कुमार दुबे को सौंपी जिम्मेदारी
ईद के बाद पुलिस में बड़े फेरबदल के संकेत
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
क्राइम कंट्रोल न होने और पुराने अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस मनोज तिवारी को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन में रिजर्व इंस्पेक्टर सुनील कुमार दुबे की तैनाती की गई है। एक महीने के दौरान थाना सिविल लाइंस में शहर के अन्य थानों की तुलना में अधिक घटनाएं हुईं। इन घटनाओं का ठीक से खुलासा भी नही हुआ। जो भी खुलासे क्राइम ब्रांच के सहयोग से हुए, उनमें सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके।
एसएसपी ने देर रात शहर के थानों की समीूक्षा के दौरान सिविल लाइंस थाने की स्थिति खराब होने के कारण यह कार्रवाई की है। इस थाने के थार्नहिल चौकी इंचार्ज राकेश यादव को एसएसपी ने लापरवाही के आरोप में पिछले सप्ताह निलंबित कर दिया था। संकेत मिले हैं कि ईद के बाद पुुलिस में बड़ा फेरबदल होगा। जिसके लिए तैयारी कर ली गईं हैं।
एक्सिस बैंक गबन की जांच क्राइम ब्रांच के हवाले
एसएसपी ने आदेश किए हैं कि एक्सिस बैंक सिविल लाइंस में 29.22 करोड़ के गबन की जांच अब क्रइम ब्रांच करेंगी। रिपोर्ट दर्ज होने के दो महीनेे तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बैंक अधिकारियों ने एसएसपी से शिकायत की थी। मुंबई से बैंक के निदेशक मंडल ने भी डीजीपी को इस गबन के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा था। वहां से भी इस केस की रिपोर्ट मांगी गई है। थाना स्तर पर कोई महत्व नहीं दिया गया। उनको हटाने का एक कारण यह भी माना जा रहा है।