फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   11वीं के छात्र ने सिपाही के खाते से उड़ाई थी रकम

11वीं के छात्र ने सिपाही के खाते से उड़ाई थी रकम

Mon, 30 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
11वीं के छात्र ने सिपाही के खाते से उड़ाई थी रकम
11वीं के छात्र ने सिपाही के खाते से उड़ाई थी रकम
विज्ञापन


साइबर सेल ने किया गिरफ्तार, नगदी समेत अन्य सामान बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। प्रतापगढ़ में तैनात महिला सिपाही के खाते से 78 हजार रुपये उड़ाने वाला 11वीं का छात्र निकला। साइबर सेल ने उसे रविवार को नैनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से सिपाही के खाते से उड़ाए गए रुपयों से खरीदे गए टीवी, पॉवर बैंक, ब्रांडेड जूते के साथ ही 10 हजार नगद भी मिले।

साइबर सेल प्रभारी बृजेश यादव ने बताया था कि 17 जुलाई को प्रतापगढ़ में तैनात महिला सिपाही नेहा राय ने खाते से 78 हजार रुपये निकल जाने का मुकदमा नैनी में दर्ज कराया था। मुकदमा मिलने पर साइबर सेल ने जांच शुरू की। तो पता चला कि महिला सिपाही के खाते से नैनी स्थित दो पेटीएम मर्चेंट के अकाउंट में पांच बार में रकम ट्रांसफर की गई। टीम ने दोनों व्यापारियों से पूछताछ की तो पता चला कि खरकौनी निवासी सौरभ सिंह ने उनके मनी वालेट में रकम ट्रांसफर की। फिर उनसे नगद ले लिए। इसके बाद सौरभ को पकड़ा गया तो पता चला कि वह 11वीं का छात्र है। उसने बताया कि महिला सिपाही नेहा उसके साथ पढ़ने वाली छात्रा की फुफेरी बहन है। एक दिन उसने पेटीएम वालेट के बारे में जानकारी मांगी थी। जिसके बाद सौरभ ने उससे डेबिट कार्ड की डिटेल मांगी। कहा कि डिटेल मिलते ही वह उसका पेटीएम वालेट बना देगा। जिस पर छात्रा ने छुट्टियों में आई उसके घर आई सिपाही नेहा के डेबिट कार्ड की डिटेल दे दी। पुलिस की मानें तो इस तरह झांसा देकर ही सौरभ ने पांच बार में सहपाठी छात्रा से ओटीपी पूछकर महिला सिपाही के खाते से रुपये उड़ा दिए।साथ ही इस रकम से एलईडी टीवी, पॉवर बैंक व ब्रांडेड जूते खरीदे। इन चीजों के साथ उसके पास से 10 हजार नगद भी बरामद किया गया। बाकी की रकम उसने कोचिंग व अन्य खर्चों में उड़ा दी। पुलिस की मानें तो आरोपी के पास से मामले का ख्ुालासा करने वाली टीम में जेपी सिंह, जसवीर व शैलेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed