{"_id":"5b4d01674f1c1b45748b5462","slug":"181531773287-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे एक्ट के तहत 20 का किया चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे एक्ट के तहत 20 का किया चालान
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
रेलवे एक्ट के तहत किया 20 का चालान
इलाहाबाद। रेल सुरक्षा बल की ओर से चलाए गए विशेष अभियान के तहत सोमवार को नैनी स्टेशन पर विभिन्न मामलों में 20 यात्रियों का चालान काटा गया। पोस्ट प्रभारी सीएस तोमर के अनुसार ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के महिला कोच में सफर करने के आरोप में चार, दिव्यांग कोच में सफर करने और पायदान पर सफर करने के आरोप में पांच-पांच यात्रियों को पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसी तरह सिकंदराबाद एक्सप्रेस के महिला कोच से चार पुरुष यात्रियों पर रेलवे एक्ट के तहत चालान काटा गया। एक अवैध वेंडर भी नैनी में पकड़ा गया। साथ ही जसरा के पास खुले रेल फाटक में एक ट्रैक्टर चालक द्वारा बरती गई लापरवाही के चलते बूम को साइड से टक्कर मारने के आरोप में भी चालान काटा गया।