{"_id":"5a9af8ba4f1c1b512f8b5296","slug":"181520105658-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटका मिला किशोर, घर में कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटका मिला किशोर, घर में कोहराम
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फांसी पर लटका मिला किशोर, घर में कोहराम
धूमनगंज केमीरापट्टी का मामला, पोस्टमार्टम केबाद परिजनों को सौंपा गया शव
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। धूमनगंज थाना क्षेत्र के मीरपट्टी में शुक्रवार रात किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह घरवाले सोकर उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
साहिल (16) धूमनगंज के मीरापट्टी में रहने वाले अपने फूफा साकिर के साथ रहता था। पिता चांदबाबू के इंतकाल के बाद मां उसे लेकर हरवारा से मीरापट्टी चली आई थी। तब से दोनों यहीं रह रहे थे। साकिर ने बताया कि साहिल इन दिनों वेल्डिंग का काम सीख रहा था। रोज की तरह शुक्रवार रात भी सभी खाना खोकर सो गए। सुबह आठ बजे के करीब उठने पर घरवालों ने कमरे के भीतर का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। साहिल फांसी पर लटका हुआ था। घटना के बाबत घरवाले कुछ स्पष्ट बता नहीं सके। साकिर ने बताया कि एक मार्च को साहिल नशा करके घर आया था जिसके बाद उसे मना किया गया था। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई कारण पता नहीं चल सका है। जांच पड़ताल की जा रही है। शनिवार को पोस्टमार्टम केबाद घरवालों ने शव सुपुर्दे खाक कर दिया।