फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बाल कल्याण समित के प्रयास से बची बालिका

बाल कल्याण समित के प्रयास से बची बालिका

Mon, 28 Aug 2017 09:43 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
बाल कल्याण समित के प्रयास से बची बालिका
बाल कल्याण समिति के प्रयास से बच सकी बालिका
विज्ञापन

दूसरे धर्म में शादी करने पर परिजन कर रहे थे प्रताड़ित

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
बाल कल्याण समिति इलाहाबाद की कोशिशों से बिहार के बक्सर में रहने वाली बालिका की जान बच सकी। परिजन उसे प्रताड़ित कर रहे थे। समिति ने समय रहते प्रयास कर बालिका को परिजनों के चंगुल से आजाद कराया। समिति ने बक्सर के एसपी से संपर्क कर बालिका पर खतरे की आशंका जताई जिसके बाद स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई और बालिका को बचाया गया। दरअसल गैर धर्म के युवक से प्रेम संबंध होने के कारण इस बालिका को उसके परिजन प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे नाराज होकर वह इलाहाबाद आ गई। यहां उसे रेलवे स्टेशन से पुलिस ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सुपुर्द कर दिया। कमेटी के निर्देश पर उसे नारी संरक्षण गृह में रखा गया। 23 अगस्त को बालिका के घर वाले इलाहाबाद पहुंचे और बालिका की उसके प्रेमी से विवाह करा देने और प्रताड़ित नहीं करने का आश्वासन दिया। परिजनों के आश्वासन पर कल्याण समिति न्यायपीठ ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया, मगर पहुंच कर लड़की से फोन पर बात कराने का निर्देश दिया था। साथ ही एक पत्र एसएसपी बक्सर को संबोधित करते हुए परिजनों को दिया जो उन्हें एसएसपी को सौंपना था। बक्सर जाने के बाद जब परिजनों से समिति के सदस्यों से बालिका की बात नहीं कराई तो उनको संदेह हुआ। एसएसपी से संपर्क किया गया तो पता चला कि उनको संबोधित पत्र भी परिजनों ने नहीं दिया है। समिति के अनुरोध पर एसएसपी बक्सर ने बालिका के घर पुलिस भेजी तो पता चला कि घर वाले और ग्रामीण मिलकर उसे बुरी तरह से मारपीट रहे थे। पुलिस ने हस्तक्षेप कर बालिका को उनके कब्जे से छुड़ा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed