फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एजीकर्मी सुसाइड मामले में पत्नी समेत छह पर रिपोर्ट

एजीकर्मी सुसाइड मामले में पत्नी समेत छह पर रिपोर्ट

Sun, 14 Oct 2018 01:49 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
एजीकर्मी सुसाइड मामले में पत्नी समेत छह पर रिपोर्ट
एजीकर्मी सुसाइड मामले में पत्नी समेत छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन

मां ने की शिकायत, कोर्ट के आदेश पर हुआ मुकदमा
बहू व उसके भाइयों व प्रेमी पर प्रताड़ित करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। चार महीने पहले एजी ऑफिस परिसर में कर्मचारी के जान देने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की मां की तहरीर पर पत्नी, उसके चार भाइयों व प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

एजी ऑफिस में बतौर क्लर्क तैनात अरविंद कुमार (30) ने 28 जून को कार्यालय की सातवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। मां सरोज देवी पत्नी रामचंद्र निवासी रसूलाबाद ने पिछले दिनों कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद आज तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। आरोप है कि 27 जून को अरविंद पत्नी दुर्गा को लेने के लिए ससुराल तेलियरगंज गया था। वहां दुर्गा ने अपने प्रेमी व चार भाइयों के साथ मिलकर उसे पीटा, बेइज्जत किया व जान से मारने की कोशिश की। इससे पहले भी कई बार उससे मारपीट की जा चुकी थी। आरोप लगाया कि पत्नी ने नौकरी हथियाने की नीयत से अपने प्रेमी के साथ मिलकर अरविंद को प्रताड़ित किया, जिससे वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया। अरविंद की मौत के बाद पत्नी ने घर आकर उसका मोबाइल ले लिया और उसमें से सारी डिटेल मिटा दी। दरअसल, अरविंद से फोन पर भी गालीगलौच की जाती थी, यही वजह थी कि मोबाइल की डिटेल डिलीट की गई। मां ने यह भी आरोप लगाया है कि मामले की सूचना 23 जुलाई को सिविल लाइंस पुलिस को दी गई। इसके बाद एसएसपी को रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजकर शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को सिविल लाइंस पुलिस ने पत्नी दुर्गा व उसके अज्ञात प्रेमी के साथ ही भाइयों लल्लन, सूरज, चंद्रशेखर व अर्जुन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed