फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शास्त्री पुल पर युवक को मारी गोली

शास्त्री पुल पर युवक को मारी गोली

Tue, 28 Nov 2017 08:54 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
शास्त्री पुल पर युवक को मारी गोली
चलती बाइक पर युवक को लगी गोली, घायल
विज्ञापन

- शास्त्री पुल पर दोपहर में घटना, पेट में धंसी गोली
- खुद बाइक पर चाचा के घर जाकर दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
शास्त्री पुल पर मंगलवार दोपहर बाइक सवार युवक आफताब गोली लगने से घायल हो गया। वह हंडिया से शहर आ रहा था तभी उसके पेट में गोली लगी। घायलावस्था में उसने पहले दोस्त को फोन किया फिर खुद बाइक मोड़कर झूंसी में अपने रिश्तेदार के पास जाकर घटना के बारे में बताया। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से पुलिस ने दारागंज थाने में सूचना दी। दारागंज के साथ ही झूंसी पुलिस ने अस्पताल जाकर युवक से इस बाबत जानकारी ली।
हंडिया कस्बे में रहने वाले नन्हे के तीन पुत्रों में दूसरे नंबर का आफताब (27) अपने चाचा बन्ने के साथ रहकर फलों का धंधा करता है। चाचा बन्ने सब्जी की दुकान लगाते हैं। मंगलवार दोपहर वह चाचा को बताए बिना बाइक पर शहर के लिए रवाना हो गया। करीब दो बजे शास्त्री पुल पर कुछ ही दूर जाते ही उसके पेट पर गोली धंसी। वह चीखते हुए बाइक समेत लुढ़क गया। फिर उसने मोबाइल फोन से अपने दोस्त रिजवान को बताया। इसके बाद वह बाइक पर झूंसी में ही अपने रिश्तेदार जमील के घर गया और बताया कि उसे गोली मार दी गई है। इसके बाद दोस्त और रिश्तेदार ने उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

करीब चार बजे एसआरएन चौकी प्रभारी मोहन सिंह ने दारागंज इंस्पेक्टर कमलेश को इस बारे में बताया तो वह अस्पताल पहुंच गए। इंस्पेक्टर के मुताबिक, आफताब ऑपरेशन थिएटर में था इसलिए उससे बात नहीं हो सकी, मगर घटना फिलहाल संदिग्ध है। परिजनों का भी कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। फिर उसे गोली किसने मारी, यह रहस्य बना है। कहीं ऐसा तो नहीं कि आफताब ने खुद कमर में तमंचा खोंस रखा था जिससे फायर हो गया। जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed