फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रॉयल होटल की ओर से भागे थे लुटेरे

रॉयल होटल की ओर से भागे थे लुटेरे

Mon, 18 Mar 2019 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
रॉयल होटल की ओर से भागे थे लुटेरे
रॉयल होटल की ओर से भागे थे लुटेरे
विज्ञापन


जांच पड़ताल में जुटी पुलिस को मिली जानकारी
पूर्व में जेल जा चुके एक बदमाश को उठाया

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सिविल लाइंस मेें मीट कारोबारी के मुंशी से 9.50 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस तीसरे दिन भी बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी। हालांकि जांच पड़ताल में यह जरूर पता चला है कि वारदात के बाद लुटेरे रॉयल होटल की ओर से भागे। उधर पूछताछ के लिए पुलिस ने पूर्व में जेल जा चुके एक बदमाश को भी उठाया है।
सिविल लाइंस में 15 मार्च को दिनदहाड़े मीट एजेंसी कर्मचारी अटाला निवासी शाहिद से 9.50 लाख रुपये की लूुट हुई थी। एजेंसी मालिक जमीर की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि तीन दिन बाद भी बदमाशों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। सूत्रों की मानें तो नवाब यूसुफ रोउ पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो अहम जानकारियां हाथ लगीं। रविवार को पता चला कि वारदात के बाद बदमाश रॉयल होटल की ओर से भागे। होटल क ेपास लगे एक कैमरे की फुटेज में उनकी तस्वीर कैद हुई है। हालांकि इसके बाद वह किधर गए, इसका पता नहीं चल सका। उधर रविवार को पुलिस ने लूट के मामलों में पहले जेल जा चुके एक अपराधी को पूछताछ के लिए उठाया। उससे काफी देर तक पूछताछ की गई। साथ ही लुटेरों की तस्वीर भी दिखाई गई लेकिन सूत्रों की मानें तो कोई खास जानकारी हासिल नहीं हो सकी। मामले में पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन


वादी व भुक्तभेागी से फिर हुई पूछताछ
उधर रविवार को पुलिस ने एक बार फिर वादी मीट कारोबारी जमीर व उनके मुंशी शाहिद से पूछताछ की। पुलिस ने पूछा कि आखिर घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को सही जानकारी देने के बजाय वह क्यों वहां से चला गया था। करीब घंटे भर पूछताछ के बाद दोनों को भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed