{"_id":"5bd47f0cbdec22174c7dec38","slug":"161540652812-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाककर्मियों-वकीलों में भिड़ंत के बाद पथराव, आगजनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाककर्मियों-वकीलों में भिड़ंत के बाद पथराव, आगजनी
Updated Sat, 27 Oct 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाककर्मियों-वकीलों में भिड़ंत, पथराव व आगजनी
0 दो घंटे जमकर उपद्रव, आधा दर्जन बाइकों में तोड़फोड़
0 राहगीरों से अभद्रता, पुलिस अफसरोें से भी नोकझोंक
0 वकील को बंधक बनाकर पीटने, नकदी लूटने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जिला कचहरी के पास स्थित डाकघर के कर्मचारियों व कुछ वकीलों में भिड़ंत के बाद जमकर उपद्रव हुआ। डाकघर परिसर में रखे सामान व वहां खड़े वाहनों में तोड़फोड़ के साथ दो बाइकों में आग लगा दी गई। राहगीरों को भी मारापीटा गया। जानकारी पर एसएसपी खुद कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ। भुक्तभोगी वकील ने बंधक बनाकर पीटने और नकदी व चेन छीनने की तहरीर दी है।
घटना शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे की है। कुछ अधिवक्ता कचहरी के पास स्थित डाकघर में पत्र की रजिस्ट्री करने गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कर्मचारियों व अधिवक्ताओं में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट होने लगी। उपद्रव के दौरान काउंटर पर लगे शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। तभी किसी ने डाकघर का दरवाजा बंद कर लिया। उधर, कचहरी में मौजूद अन्य अधिवक्ताओं को घटना की जानकारी मिली तो वे भी आक्रोशित हो उठे। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने डाकघर को घेर लिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने डाकघर परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहां रखे सामान उलट-पलट दिए गए, साथ ही बाइकों में तोड़फोड़ की गई। सूचना पर कर्नलगंज थाने की फोर्स के साथ सीओ पहुंचे। इसी दौरान डाकघर के पिछले हिस्से में खड़ी बाइक में आग लगा दी गई। पुलिस किसी तरह आग बुझाकर अधिवक्ताओं से बातचीत में जुटी ही थी कि तभी कुछ लोगों ने डाकघर भवन पर पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इस पर वहां अफरातफरी मच गई। सीओ आक्रोशित अधिवक्ताओं को शांत कराने में लगे थे कि तभी डाकघर के पिछले हिस्से में मालखाने के पास खड़ी बाइक आग के हवाले कर दी गई। बाइक धू-धूकर जलता देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। आननफानन में फायरब्रिगेड को बुलाया गया। गनीमत रही कि कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
उधर, आक्रोशित अधिवक्ताओं का आरोप था कि डाकघर में वकीलों को बंधक बनाकर मारपीट की गई। वह आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। तब तक एसएसपी भी आ गए। एसएसपी ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी, तब जाकर दो घंटे बाद मामला शांत हुआ। एसएसपी ने डाकघर के भीतर जाकर कर्मचारियों से भी पूछताछ की। सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्रा का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर उचित कार्र्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
फायरिंग का भी लगाया आरोप
वकीलों की ओर से फायरिंग का भी आरोप लगाया गया है। अधिवक्ता अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह चार-पांच साथी वकीलों के साथ डाकघर में रजिस्ट्री करने गए थे। तभी डाकर्मियों ने गालीगलौज की। विरोध पर बंधक बना लिया और बंदूक की बट से हमला किया। साथ ही 10 हजार नकद, चेन व मोबाइल छीन लिया। साथ ही फायरिंग भी की।