फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पीडब्ल्यूडी आफिस में एंकाउटेंट से उड़ाए पांच लाख

पीडब्ल्यूडी आफिस में एंकाउटेंट से उड़ाए पांच लाख

Mon, 01 Oct 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी आफिस में एंकाउटेंट से उड़ाए पांच लाख
पीडब्ल्यूडी ऑफिस में ठेकेदार के पांच लाख उड़ाए
विज्ञापन

कर्नलगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। पीडब्ल्यूडी कार्यालय के भीतर से बदमाशों ने शनिवार शाम एक अकाउंटेंट के पास से रुपयों से भरा बैग उड़ा दिया। बैग गायब होने पर कार्यालय में हड़कंप मच गया। चारों तरफ तलाश शुरू हुई लेकिन, बैग के बारे में कुछ मालूम नहीं चला। अकाउंटेंट की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

कोरांव निवासी अवधेश तिवारी पीडब्ल्यूडी में ठेकेदार हैं। अवधेश अपने अकाउंटेंट कमलेश कुमार के साथ दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पीडब्ल्यूडी कार्यालय आए हुए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि यहां आने से पहले उन्होंने बैंक से सात लाख रुपये निकाले थे। इसमें से दो लाख निकालकर अपने पास रख लिए जबकि पांच लाख रुपये बैग में रखकर कमलेश को दे दिए। कार्यालय आने पर वह भीतर अभियंता से मिलने चले गए जबकि कमलेश बैग के साथ बाहर खड़ा रहा। पुलिस पूछताछ में कमलेश ने बताया कि बैग लेकर वह बाहर खड़ा था। प्यास लगने पर कुछ देर के लिए बैग रखकर वह पानी पीने चला गया। जब वह लौटकर आया तब बैग वहां से नदारद था। बैग न देखकर उसने तत्काल इसकी सूचना अवधेश को दी। रुपयों भरा बैग गायब होने से कार्यालय में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों से भी बैग के बारे में पूछा गया लेकिन, कुछ मालूम नहीं चला। कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह का कहना है आज बैंक बंद होने से डिटेल्स नहीं मिल सकी है। बैंक डिटेल आने के बाद ही मामला साफ हो सकेगा। इंस्पेक्टर के मुताबिक ठेकेदार ने भी घटना का विवरण नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed