फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अध्यापिका को प्यार में मिला धोखा, प्रेमी ने बनाया अश्लील वीडियो

अध्यापिका को प्यार में मिला धोखा, प्रेमी ने बनाया अश्लील वीडियो

Sun, 15 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
अध्यापिका को प्यार में मिला धोखा, प्रेमी ने बनाया अश्लील वीडियो
अध्यापिका को प्यार में मिला धोखा, युवक ने बनाई अश्लील क्लिप
विज्ञापन

4 साल के संबंधों के बाद निकाह से किया इनकार, वीडियो वायरल करने की धमकी
थाने पहुंचा मामला, सीओ ने एफआईआर के आदेश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
शाहगंज धाना क्षेत्र की रहने वाली एक अध्यापिका को प्यार में बड़ा धोखा मिला। उसके दोस्त ने शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बना लिया। अब वह निकाह से साफ मुकर गया और धमकाया कि दबाव बनाया तो वीडियो वायरल कर देगा। मामला शाहगंज थाने पहुंचा। वहां युवक ने लिखकर दिया कि वह दस दिन में निकाह कर लेगा लेकिन अब लड़की को धमकाया जा रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद सीओ ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
शाहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक अध्यापिका की चार साल पहले मेडिकल कालेज कालोनी में रहने वाले युवक से दोस्ती हुई। बात निकाह तक पहुंच गई। युवक के घर वाले भी राजी थे। इसी दौरान युवक ने अध्यापिका का वीडियो बना लिया। दो साल पहले युवक सऊदी अरब कमाने चला गया। उसका कहना था कि वह सऊदी से आकर शादी कर लेगा। इस दौरान लगातार दोनों में बात होती रही। इसी साल मार्च में युवक सऊदी अरब से आ गया। कुछ दिन तो सब ठीक ठाक चला।
विज्ञापन

अध्यापिका ने जैसे ही शादी की बात की तो युवक ने अपना रंग दिखाने शुरू कर दिए। पहले तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया फिर अपना मोबाइल बंद कर दिया। वह उसके घर पहुंची तो घर वालों को व्यवहार भी युवक की तरह था। वे अध्यापिका के चरित्र पर ही उंगली उठाने लगे। युवक उससे मिला और धमकी दी कि उसके पास कई अश्लील क्लिप हैं। अगर उसने दबाव बनाया तो वह वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद वह लगातार अधिकारियों से मिलती रही। करीब 20 दिन पहले शाहगंज थाने में दोनों में समझौता हुआ। युवक ने लिखकर दिया कि वह दस दिन में शादी कर लेगा। समय बीतने के बाद भी युवक ने कुछ नहीं किया तो लड़की घर वालों के साथ सीओ प्रथम शिवराज से मिली। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। सीओ का कहना है कि आरोपी ने थाने में लिखापढ़ी में दस दिन में शादी की बात कही थी। उसे रविवार तक का समय दिया गया है। अगर वह आज नहीं आया तो एफआईआर दर्ज कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed