फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दूध कारोबारी से 85 हजार रूपये लूटे

दूध कारोबारी से 85 हजार रूपये लूटे

Mon, 24 Jul 2017 08:26 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
दूध कारोबारी से 85 हजार रूपये लूटे
दूध कारोबारी से लूट लिए 85 हजार रुपये
विज्ञापन

सीएमपी डिग्री कॉलेज के पीछे दिनदहाड़े वारदात
चार लुटेेरे थे दो बाइक पर, दो फायर भी किए
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। बदमाशों ने सोमवार दोपहर सीएमपी डिग्री कॉलेज के पीछे बाइक सवार दूध कारोबारी आकाश केसरवानी को रोका और तमंचा सटाकर नगदी भरा बैग लूट लिया। बैग में 85 हजार रुपये थे। वह बकाया वसूली की रकम बैंक में जमा करने जा रहा था तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने घेर लिया। लूट के विरोध पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। लुटेरों के भागने के बाद कारोबारी से सूचना पाकर पुलिस पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की।
नैनी में महेवा में रहने वाले अमित केसरवानी ने एक दूध कंपनी की एजेंसी ले रखी है। वह छोटे भाई आकाश के साथ दूध सप्लाई और रकम की वसूली करता है। रोज बकाया वसूली के बाद बैंक में पैसे जमा करने भी अमित जाता है। उसकी तबियत खराब होने की वजह से सोमवार को छोटा भाई आकाश बकाया उगाहने के लिए निकला था। तेलियरगंज से जीआईसी तक उसने दुकानों से पैसों की वसूली की। उसके पास बैग में 85 हजार रुपये थे। बैंक में जमा करने के लिए 55 हजार रुपये उसने बैंग में अलग हिस्से में रख लिया था। दोपहर करीब दो बजे वह बाइक पर इलाहाबाद बैंक की अलोपीबाग शाखा जा रहा था तभी सीएमपी के पीछे गली में सामने से आए दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उसे घेरकर रोक लिया। उनमें एक बदमाश ने हेलमेट लगा रखा था जबकि बाकी तीन के चेहरे खुले थे।
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचा सटाकर आकाश से बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचा तानकर फायर किया। आकाश ने झुककर जान बचाई तो बदमाश ने एक फायर हवा में किया। इसके बाद घबराए आकाश से बदमाशों ने बैग छीना और भाग गए। आकाश ने भाई अमित को बताया और 100 नंबर पर सूचना दी। कुछ देर में यूपी 100 की टीम के साथ ही जार्जटाउन थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। आकाश ने बताया कि बदमाश अपाचे और पल्सर बाइक पर थे। वह घबराहट में बाइक का नंबर नहीं देख सका। पुलिस ने आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की लेकिन बदमाशों का क्लू नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed