फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कटरा के गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट में पकड़ी गई जीएसटी की चोरी

कटरा के गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट में पकड़ी गई जीएसटी की चोरी

Sat, 22 Jun 2019 02:08 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
कटरा के गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट में पकड़ी गई जीएसटी की चोरी
कटरा के गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट में पकड़ी गई कर की चोरी
विज्ञापन

0 वाणिज्य कर विभाग ने पकड़ी टैक्स की चोरी, दिखाया गया था कम टर्नओवर
0 विभाग ने सीज किए सभी दस्तावेज, अब जुर्माना लगाने की है तैयारी
प्रयागराज। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने शुक्रवार को कटरा स्थित एक रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस में जीएसटी की चोरी पकड़ी। यहां कार्रवाई के दौरान वाणिज्य कर विभाग की टीम ने तमाम दस्तावेज सीज कर दिए। अब संबंधित रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस संचालक पर जुर्माना लगाने की विभाग ने तैयारी की है।

विभागीय अफसरों को सूचना मिली थी कि कटरा स्थित एक रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस का जितना टर्नओवर है उसके हिसाब से उसका संचालक टैक्स जमा नहीं कर रहा है। इसे देखते हुए विभाग के एडिशनल कमिश्नर राम प्रसाद के निर्देश पर यहां डीसी मुकेश कुमार सिंह, दीपक सिंह, एसी विवेक कुमार, रामानुज मौर्य, एसपी उमराव, सत्यव्रत उपाध्याय आदि के नेतृत्व में विभाग की टीम ने वहां शुक्रवार की दोपहर दो बजे के आसपास अचानक छापा मार दिया। इस दौरान वहां मिले कागजी दस्तावेज चेक किए गए तो मालूम पड़ा कि संबंधित रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस का टर्न ओवर 50 लाख रुपये के आसपास का है, जबकि संबंधित संचालक द्वारा टर्न ओवर इससे कम दिखाया जा रहा था। बताया जा रहा हे कि वहां तकरीबन छह लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई। अब विभागीय टीम वहां संबंधित संचालक पर जुर्माना लगाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed