फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हत्या में वांछित राजा पांडेय गिरोह का बदमाश गिरफ्तार

हत्या में वांछित राजा पांडेय गिरोह का बदमाश गिरफ्तार

Fri, 21 Jun 2019 02:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
हत्या में वांछित राजा पांडेय गिरोह का बदमाश गिरफ्तार
हत्या में वांछित राजा पांडेय गिरोह का बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

करछना में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की हुई थी हत्या

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। करछना के बीरपुर में करीब डेढ़ साल पहले बुजुर्ग की हत्या का एक आरोपी बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह राजा पांडेय गिरोह का शातिर बदमाश है। उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए हैं।

एसटीएफ अफसरों ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पचदेउरा चौराहे के पास से 25 हजार के इनामी शिव भोले उर्फ भोली दुबे पुत्र जवाहर दुबे निवासी नैनी थाना राजापुर, चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले साल फरवरी में करछना के बीरपुर गांव में बुजुग लालता प्रसाद की हत्या में शामिल था। बताया कि वह राजा पांडेय व 10-12 अन्य के साथ विजय पांडेय की तलाश करते हुए पहुंचे थे। हालांकि वहां उसका पिता लालता मिला। लालता के यह कहने पर कि विजय घर पर नहीं है, राजा ने उसे गोली मार दी थी। जिसके बाद से सभी छिपकर रह रहे थे। यह भी बताया कि राजा व विजय के बीच पुरानी रंजिश थी। विजय ने राजा पर एक बार जानलेवा हमला किया था। जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। इस मामले में अभियुक्त शिव भोले की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed