फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अतीक के गुर्गे ने होटल व्यवसायी से मांगी रंगदारी

अतीक के गुर्गे ने होटल व्यवसायी से मांगी रंगदारी

Tue, 18 Jun 2019 01:56 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
अतीक के गुर्गे ने होटल व्यवसायी से मांगी रंगदारी
अतीक के गुर्गे ने होटल व्यवसायी से मांगी रंगदारी
विज्ञापन

पांच लाख दो नहीं तो ऊपर जाने को तैयार रहो
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कोतवाली थाना क्षेत्र के विवेकानंद मार्ग पर होटल चलाने व्यवसायी अमित अग्रवाल से अतीक के गुर्गे ने पांच लाख की रंगदारी मांगी है। मुख्यमंत्री समेत जिले के सभी अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई है। इससे पहले भी अमित से अप्रैल में रंगदारी मांगी गई थी, जिसमें नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था।

होटल व्यवसायी अमित अग्रवाल के मोबाइल पर करीब पांच दिन पहले फोन आया। ट्रू कालर पर नंबर डेंजरस के नाम से सेव किया गया था तो अमित ने उठाया नहीं। अगले दिन एक व्यक्ति होटल पर आया और अपना मोबाइल किसी को मिलाकर बोला कि बली पंडित बात करेंगे। अमित से मोबाइल उठाया तो अतीक अहमद का नाम लेते हुए उसने धमकी दी। कहा तीन दिन के अंदर पांच लाख दे दो नहीं तो मार दिया जाएगा। अमित ने कोई रिस्पांस नहीं दिया तो वह व्यक्ति चला गया। सोमवार की दोपहर फिर एक दूसरा व्यक्ति आया। उसने भी फोन मिलाकर बली पंडित से बात कराया। अमित का आरोप है कि बली ने दो दिन के अंदर पांच लाख न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री, डीजीपी, एडीजी, आईजी, एसपी और कोतवाल को बली पंडित के खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया है। अमित ने बताया कि अप्रैल महीने में भी उनसे रंगदारी मांगी गई थी। कोतवाली में सलीम के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed