{"_id":"5d02a8f3bdec226df652f9a4","slug":"15604554011-allahabad-news133","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई सलाहकार समित सदस्य को धमकाया, मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एफसीआई सलाहकार समित सदस्य को धमकाया, मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफसीआई सलाहकार समिति सदस्य को धमकाया, रिपोर्ट
फेसबुक पर की अभद्र टिप्पणी, जार्जटाउन में केस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जार्जटाउन में रहने वाले भारतीय खाद्य निगम(एफसीआई) सलाहकार समिति के सदस्य को फोन पर धमकी दी गई। साथ ही फेसबुक में उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई। शिकायत पर एक्शन में आए अफसरों के आदेशित करने पर जार्जटाउन थाने में आरोपी पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
जार्जटाउन में लाउदर रोड पर रहने वाले चंद्रमोहन सिंह पुत्र संतलाल सिंह एफसीआई सलाहकार समिति के भारत सरकार की ओर से नामित सदस्य हैं। वह मूल रूप से मेजा के रहने वाले हैं। उनका आरोप है कि 12 जून की शाम मेजा के लोहारी उपरौरा के रहने वाले श्यामराज यादव ने फेसबुक पर उनके बारे में अभद्र टिप्पणी की। परिचितों ने फोन से जानकारी दी तो उन्हें इस बात की जानकारी हुई। आरोप है कि आरोपी ने उन्हें फोन से धमकी भी दी। बृहस्पतिवार को भुक्तभोगी सदस्य ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर उच्चाधिकारियों को इस प्रकरण के संबंध में जानकारी दी। जिसके बाद उच्चाधिकारियों के आदेशित करने पर जार्जटाउन थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जार्जटाउन इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धमकी देने के साथ ही आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।