फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रधान के बेटे ने दृष्टिहीन के बेटी से किया दुष्कर्म

प्रधान के बेटे ने दृष्टिहीन के बेटी से किया दुष्कर्म

Mon, 10 Jun 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
प्रधान के बेटे ने दृष्टिहीन के बेटी से किया दुष्कर्म
शाही। भीख मांगकर गुजर करने वाले दृष्टिहीन की नाबालिग बेटी के साथ गांव के प्रधान के बेटे ने कई बार दुष्कर्म किया। किशोरी गर्भवती हो गई तो निकाह कराने का झांसा देकर गर्भपात करा दिया। बाद में शादी से मुकर गया। किशोरी के पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

शाही थाना क्षेत्र की एक किशोरी के पिता दृष्टिहीन हैं और भीख मांगकर गुजारा करते है। इसके लिए कई बार दूर तक चले जाते हैं। परिवार में 15 वर्षीय बेटी के साथ पत्नी व अन्य बेटे बेटियां घर पर रहतीं हैं। गांव के प्रधान का बेटा एक रात उनके घर में घुस आया और बड़ी बेटी को खींचकर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी होने पर किशोरी की मां ने विरोध किया तो उसे धमकी देकर चुप करा दिया। परिवार बदनामी के डर से चुप रहा। इसके बाद आरोपी ने कई बार किशोरी से दुष्कर्म किया। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। किशोरी की मां शिकायत करने प्रधान के पास गई तो प्रधान ने किशोरी के पिता को फोन करके गांव बुलवा लिया। किसी तरह मामला दबाने का प्रयास किया। जब बात नहीं बनी तो निकाह का झांसा देते हुए गांव में खोले बैठी अवैध क्लीनिक पर झोलाछाप से एक जून को गर्भपात करा दिया। जब निकाह की तारीख तय करने की बात किशोरी के पिता ने कही तो प्रधान आगबबूला होकर धमकाने लगा और शादी से साफ इनकार कर दिया। किशोरी पिता के साथ थाने पहुंची और पूरा वाकया थानाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान को बताया। उन्होंने आरोपी को पकड़ने के लिए गांव में पुलिस भेजी, लेकिन वह फरार हो गया। देर रात तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। हालांकि पीड़िता पर दबाव बनाकर किसी दूसरे को आरोपी बनाने की कोशिश भी शुरू हो गई है, जिससे कि प्रधान के पुत्र को साफ बचाया जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed