{"_id":"5cfd7028bdec2206fe062a11","slug":"156011318413-meerganj-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी पर शादी समारोह में बखेड़ा, लड़की वालों ने लौटाई बारात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मामूली कहासुनी पर शादी समारोह में बखेड़ा, लड़की वालों ने लौटाई बारात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात आई बरात में मामूली कहासुनी के बाद लड़की और लड़का पक्ष में मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराकर घायलों को मीरगंज सीएचसी में भर्ती कराया। इससे नाराज दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरात लौटा दी। फिर मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। इसके बाद समझौते के प्रयास हुए, लेकिन बात नहीं बनी।
शनिवार रात मीरगंज के गांव नथुपुरा में एक किसान की बेटी की शादी थी। रात करीब 9 बजे बरेली से बरात पहुंची थी। बरातियों ने खाना खाया। इसके बाद रात करीब एक बजे जयमाला का कार्यक्रम होने जा रहा था। तभी किसी बात पर बरातियों की दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। इस दौरान बराती पक्ष के युवक ने मारपीट शुरू कर दी। फिर तो दोनों पक्षों के लोगों ने जमकर मारपीट शुरू हो गई और लाठी डंडे चले, जिससे दुल्हन के भाई समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाकर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। उसके बाद दोनों पक्ष के लोग मामले की कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गए। समझौता का प्रयास विफल होने के बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई। ब्यूरो