{"_id":"5cfc175fbdec22075e0783f9","slug":"156002492014-allahabad-news96","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह छात्रा से छेड़खानी, आरोपी की जमकर हुई धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सरेराह छात्रा से छेड़खानी, आरोपी की जमकर हुई धुनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा से सरेराह छेड़छाड़, आरोपी की जमकर धुनाई
मौके से भाग निकले दो साथी, मुकदमा दर्ज
शिवकुटी के नया पुरवा में घटना
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। शिवकुटी के नया पुरवा में तीन युवकों ने सरेराह छात्रा से छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर दो युवक तो भाग निकले लेकिन एक पकड़ लिया गया। पब्लिक ने जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा के भाई की तहरीर पर मुकदमा लिखकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एडीए कॉलोनी नया पुरा की रहने वाली एक 24 वर्षीय छात्रा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। शनिवार दोपहर वह फार्म खरीदने के लिए न्यू कैंट गई थी। वहां से लौटते वक्त वह नया पुरवा बरगद के पेड़ के पास पहुंची थी कि तभी स्कूटीसवार तीन युवक आ धमके। तीनों ने छात्रा से छेड़खानी करते हुए अश्लील फब्तियां कसीं। छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। इस दौरान दो युवक भाग निकले जबकि एक आरोपी पकड़ लिया गया। जमकर पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अमित निषाद निवासी मेहंदौरी व मौके से भाग निकले साथियों के नाम अरविंद व ध्रुव बताया। शिवकुटी एसओ उमेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के भाई की तहरीर पर छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा लिखकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य दोनों की तलाश की जा रही है।