फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कारोबारी के घर फांसी पर लटका मिला बावर्ची

कारोबारी के घर फांसी पर लटका मिला बावर्ची

Sun, 09 Jun 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
कारोबारी के घर फांसी पर लटका मिला बावर्ची
कारोबारी के घर फांसी पर लटका मिला कुक
विज्ञापन


सिविल लाइंस में घटना, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
पुलिस ने बताया, डिप्रेशन में होने की बात आई सामने

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सिविल लाइंस में रहने वाले कारोबारी का कुक उनके ही घर में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में पता चला है कि युवक डिप्रेशन में था।

कारेबारी सुधीर बग्गा सिविल लाइंस में लालबहादुर शास्त्री मार्ग पर रहते हैं। शाहगंज निवासी राहुल कनौजिया(20)उनके घर में पिछले कई सालों से कुक का काम करता था। साथ ही वहीं एक कमरे में रहता भी था। पुलिस के मुताबिक, रोज की तरह शुक्रवार रात भी घर के सभी सदस्य सो गए। सुबह उठे तो राहुल बहुत देर तक दिखाई नहीं दिया। इसी दौरान दूसरी मंजिल पर बने कमरे में जाने पर वह फांसी पर लटका मिला। सूचना मिली तो पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि मृतक डिप्रेशन में था। उसने रात में ही अपने फेसबुक अकाउंट पर अंतिम संस्कार से संबंधित कुछ पोस्ट किए थे। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है और परिवार में एक बहन है। यह भी पता चला है कि रात में ही उसने अपने परिचित किसी व्यक्ति को बुलाकर1500 रुपये भी दिए थे। कारोबारी के घर वह जिस कमरे में रहता था वहां एक गुल्लक मिला। इसमें एक पर्ची भी मिली है,जिसमें लिखा है कि मेरे न रहने के बाद यह रुपये किसी मंदिर में दे दिए जाएं। फिलहाल यही लग रहा है कि उसने डिप्रेशन में आकर यह कदम उठाया। हालांकि वह किस बात को लेकर डिप्रेशन में था, इसका पता नहीं चल सका। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed