फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नागा साधु ने मचाया हंगामा, डंडे से बाइक तोड़ी

नागा साधु ने मचाया हंगामा, डंडे से बाइक तोड़ी

Mon, 21 Jan 2019 02:46 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
नागा साधु ने मचाया हंगामा, डंडे से बाइक तोड़ी
नागा साधु ने मचाया हंगामा, डंडे से बाइक तोड़ी
विज्ञापन

सीओ और एसडीएम ने पुल के नीचे से चार नागाओं के टेंट हटाए
शनिवार को श्रद्धालु को घायल करने वाले दोनों नागाओं को जमानत, उनके टेंट भी हटाए
कुंभ नगर। काली सड़क पर शास्त्री पुल के नीचे रविवार दिन में भी एक नागा ने हंगामा काट दिया। उसने गंगा स्नान कर रहे एक युवक की बाइक की लाइट डंडे से तोड़ दी। उसके साथी को डंडा मार दिया। पुलिस पहुंची तो नागा साधु शांत हुआ। इसकी जानकारी मिलने के बाद सीओ और एसडीएम ने वहां से चार नागाओं के टेंट हटवा दिए। दूसरी ओर शनिवार को श्रद्धालु को घायल करने वाले दोनों नागाओं को जमानत मिल गई। उनके टेंट भी वहां से हटा दिए गए।

रविवार दिन में शास्त्री पुल के नीचे दो युवक अपनी बाइक खड़ी कर गंगा स्नान कर रहे थे। उसी समय एक नागा डंडा लेकर पहुंच गया। दोनों में कुछ कहासुनी हुई तो नागा ने युवक की बाइक के पिछले हिस्से की लाइट डंडे से तोड़ दी। यह देखकर युवक वहां से भाग निकला। नागा ने उसके साथी को एक डंडा मार दिया। तब तक वहां भीड़ लग गई थी। पुलिस वाले आ गए। नागा को किसी तरह शांत किया गया। अधिकारियों को जानकारी दी गई। जूना अखाड़े के संरक्षक हरि गिरी को भी बुला लिया गया। उनसे सलाह के बाद पुल के नीचे से नागाओं के टेंट हटाने का निर्णय ले लिया गया। वहां नागाओं ने अतिक्रमण कर टेंट लगाया था। सीओ और एसडीएम की उपस्थिति में चार नागाओं के टेंट हटा दिए गए। जिन दो नागाओं ने शनिवार को श्रद्धालु का सिर फोड़ा था। उन दोनों के टेंट भी हटा दिए गए। अखाड़े में उन्हें जहां जगह एलाट की गई थी। सभी वहीं भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed