{"_id":"5ab40ec64f1c1bc3758b6ed4","slug":"15217499561-naini-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका ने फंदे से लटक दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका ने फंदे से लटक दी जान
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षिका ने फंदे से लटक दी जान
बुधवार की रात सुसाइड नोट लिख की खुदकुशी
घरेलू कलह से आजिज आकर आत्मघाती कदम उठाए जाने की चर्चा, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
नैनी। कोतवाली के महरक का पुरवा में बुधवार की रात एक शिक्षिका ने फंदे से लटक जान दे दी। बृहस्पतिवार की सुबह शिक्षिका की लाश घर के भीतर कमरे में फंदे से लटकती मिली। युवती का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मरने पहले युवती ने सुसाइड नोट लिख खुदकुशी किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नैनी कोतवाली के महरक का पुरवा गांव की दुर्गावती (20) पुत्री राम बहोरे निषाद स्थानीय एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। बुधवार की रात शिक्षिका ने बंद कमरे में खुदकुशी कर लिया। बृहस्पतिवार की सुबह शिक्षिका के कमरे से नहीं निकलने पर परिजन कमरे पर पहुंचे तो उसका का शव चुल्ले से सहारे छत से लटक रहा था। बेटी का शव देख परिजन सन्न रह गए। शिक्षिका के आत्मघाती कदम उठाए जाने की खबर मोहल्ले के लोगों को हुई तो मजमा जमा हो गया। बताया जा रहा है कि खुदकुशी करने से पहले शिक्षिका ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। साफ किया था कि वह अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिक्षिका की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
बाइक को रौंद ठेलिया में घुसी कार, दो लोग जख्मी
बृहस्पतिवार की सुबह चक दाउद नगर में हुई घटना, चालक गाड़ी छोड़कर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नैनी। कोतवाली के चक दाउद नगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंदते हुए ठेलिया में घुस गई। हादसे में दुकानदार समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए कार को कब्जे में ले लिया है। हादसे में जख्मी एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
फाफामऊ निवासी संदीप कुमार पुत्र बीरेन्द्र कुमार बृहस्पतिवार को एसएससी की परीक्षा देने के लिए दाउद नगर स्थित परीक्षा केंद्र आया था। परीक्षा से पहले वह बाइक सड़क किनारे खड़ी कर एक ठेले पर नाश्ता करने लगा। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदते हुए ठेलिया में घुस गई। हादसे में दुकानदार सतीश निवासी गुरूनानक नगर के साथ संदीप और रिंकू निवासी भीम नगर घायल हो गए। हादसा देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद बढ़ती भीड़ को देख कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी घायलों को परिजनों को देते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जख्मी संदीप की हालत नाजुक देख एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।