फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   किशोरी का मुंह दबा खेत में घसीटकर दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

किशोरी का मुंह दबा खेत में घसीटकर दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Feb 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
किशोरी का मुंह दबा खेत में घसीटकर दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
खेत में घसीटकर किशोरी से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गांव में आई बारात देखकर रात में अकेले घर लौट रही थी किशोरी
रास्ते में पहले से घात लगाए दरिंदे ने अकेला पाकर किशोर को दबोच लिया
अमर उजाला ब्यूरो
झूंसी/हनुमानगंज। सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों इलाके में मंगलवार की रात गांव में आई बारात देखकर अकेले घर लौट रही किशोरी का मुंह दबाने के बाद उसे दबोचकर दरिंदे ने खेत में ले जाकर दुराचार किया। किसी तरह बदहवास हालत में किशोरी घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। बाद में परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और गैंगरेप की बात बताई तो पुलिस के होश उड़ गए। सूचना पर एसएसपी और सीओ भी मौके पर पहुंचे तथा किशोरी से पूछताछ की। हालांकि बाद में साफ हुआ कि किशोरी से गैंगरेप नहीं बल्कि एक युवक ने दुराचार किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों इलाके के एक गांव में मंगलवार की रात बारात आई थी। गांव की किशोरी रात तकरीबन ग्यारह बजे बारात देखकर अकेले घर लौट रही थी। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए दरिंदे ने उसे दबोच लिया। किशोरी का मुंह दबाकर दरिंदा उसे पास के खेत में घसीट ले गया। वहां पर उसने किशोरी के साथ दुराचार किया। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। किशोरी किसी तरह बदहवास हालत में घर पहुंची तथा आपबीती परिजनों को बताई। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। पहले किशोरी और उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके साथ तीन से चार युवकों ने गैंगरेप किया है। गैंगरेप की घटना सुन पुलिस के होश उड़ गए। मामले की जानकारी एसएसपी आकाश कुलहरि को हुई तो मौके पर पहुंचे। सीओ अमित श्रीवास्तव तथा एसओ राकेश जायसवाल ने किशोरी से पूछताछ की तो बताया कि एक ही युवक ने उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी मझारी पुत्र कल्लू के खिलाफ रेप एवं पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। एसओ राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि घटना से किशोरी बुरी तरह डरी हुई है। इसलिए ठीक से कुछ बता नहीं पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed