फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला

तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 09 Feb 2019 11:35 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला
शिकारियों के जाल में फंसे तेंदुए को
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला
- जंगली सुअर पकड़ने के लिए लगाया था जाल
- विलंब से पहुंची वन विभाग की टीम, अज्ञात पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मानधाता थाना क्षेत्र के कुशफरा में शनिवार दोपहर जाल में फंसे तेंदुए को ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। सूचना के बाद भी विलंब से वन विभाग की टीम पहुंची। लेकिन तब शिकारी व ग्रामीण फरार हो चुके थे। वन विभाग के रेंजर द्वारा अज्ञात के खिलाफ मानधाता थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

मानधाता थाना क्षेत्र के कुशफरा के देवीदास का पुरवा के लोगों ने शनिवार को जंगली सुअरों से त्रस्त होकर बंगाली शिकारियों को मदद के लिए बुलाया। सुल्तानपुर के पकड़ी में रहने वाले शिकारी छेद्दू, नन्हे व नकछेद जंगली सुअर पकड़ने के लिए शनिवार की सुबह पहुंचे। इन शिकारियों ने बकुलाही नदी के किनारे देवीदास का पुरवा के जंगल में जाल बिछा दिया। इसके बाद शोरशराबा कर जंगली जानवरों को भगाने लगे। करीब दो बजे जाल में अचानक एक तेंदुआ फंस गया, जबकि उसके साथ रहे दो और तेंदुए भाग निकले। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन लोगों ने शोर मचा दिया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे व बल्लम लेकर पहुंच गए। जाल में फंसा तेंदुआ निकलने के लिए छटपटा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कुछ लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जाल गले में फंसने व लाठियों की चोट से तेंदुए का दम निकल गया। लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम पौन घंटे बाद मौके पर पहुंची। तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर वन विभाग की टीम ने सदर अस्पताल पहुंचाया। डीएफओ बीआर अहिरवार ने बताया कि तेंदुए की मौत पिटाई से हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। रविवार को तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed