फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बमबाजी के आरोपियों ने किया था छात्र पर हमला

बमबाजी के आरोपियों ने किया था छात्र पर हमला

Sun, 05 Aug 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
बमबाजी के आरोपियों ने किया था छात्र पर हमला
बमबाजी के आरोपियों ने किया था छात्र पर हमला
विज्ञापन


एक गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश जारी
धूमनगंज में 28 जुलाई को हुई थी घटना

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। धूमनगंज में 28 जुलाई को छात्र पर बम-गोली से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि कुछ हफ्ते पहले ट्रांसपोर्टर के घर हुई बमबाजी में शामिल आरोपियों ने ही इस घटना को अंजाम दिया। घटना में शामिल रहे दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
धूमनगंज थाने के पास पेट्रोल पंप पर आईटीबीपी कॉलोनी निवासी छात्र करन सिंह पर बम-गोली से हमला किया गया था। मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अज्ञात में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। शनिवार को सूचना मिली कि घटना में शामिल तीन युवक केंद्रांचल कॉलोनी गेट पर मौजूद हैं। वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर एसएसआई शैलेष सिंह मौके पर पहुंचे तो स्कूटी सवार तीनों युवक भागने लगे। इस दौरान एक युवक पकड़ लिया गया जबकि उसके दो साथी भाग निकले। पूछताछ में उसने खुद को सविकेश सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी देवप्रयाग, झलवा बताया। उसके पास से तमंचा व कारतूस मिला। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सविकेश ने बताया कि करन सिंह पर हमला उसने अपने साथियों अरविंद्र प्रताप सिंह, अनुराग यादव व आकाश सिंह राठौर के साथ मिलकर किया था।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि 11 व 17 जुलाई को ट्रांसपोर्टर निखिल चतुर्वेदी के घर हुई बमबाजी की घटनाओं में भी सविकेश शामिल रहा। उसने अरविंद व अमन सिंह के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि छेड़खानी के विरोध में अरविंद ने अपने साथियों के साथ मिलकर बम फेंके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



12वीं का छात्र है आरोपी, पिता हैं प्रोफेसर
पुलिस के सामने पकड़े गए आरोपी सविकेश ने बताया कि वह चौफटका स्थित कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं का छात्र है। उसके पिता राकेश कुमार सिंह चरवा, कौशाम्बी स्थित इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। बताया कि बमबाजी की घटना में शामिल रहा अमन भी उसके साथ ही 12वीं में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed