फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रेप के बाद महिला की हतया

रेप के बाद महिला की हतया

Thu, 07 Dec 2017 02:02 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
रेप के बाद महिला की हतया
पति के दोस्त ने रेप के बाद किया कत्ल
विज्ञापन

-नशे में धुत व्यक्ति ने बुधवार रात की वारदात, पति को भेज दिया था मसाला लेने
अमर उजाला ब्यूरो
जारी/कौंधियारा। यमुनापार इलाके के कौंधियारा में बुधवार रात रैपुरा गांव में पति के दोस्त ने ही महिला के साथ रेप किया फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। नशे में धुत आरोपी व्यक्ति ने महिला के पति को मछली की सब्जी बनाने की खातिर सब्जी लेने गांव भेज दिया था। पति लौटकर आया तो रेप और कत्ला का पता चला और भीड़ जुटी। कौंधियारा थाने की पुलिस भी पहुंची। पुलिस बल ने आरोपी के घर पर छापेमारी की लेकिन वह मिला नहीं। उसकी तलाश की जा रही है।

रैपुरा भिचकुरी गांव निवासी सुरजन भारतीय तालाब पट्टे पर लेकर मछली पालन करता है। अपनी ही बस्ती के पप्प भारतीय से उसकी दोस्ती है। वे दोनों अक्सर साथ नशा और खाना-पीना करते रहे हैं। बुधवार रात भी करीब आठ बजे पप्पू तालाब के पास सुरजन के मड़हा में आया। वह नशे में धुत था। उसने सुरजन से मछली पकाकर खाने की बात कही। फिर उसे मसाला लाने की खातिर गांव की तरफ भेज दिया। सुरजन के जाने के बाद नशे में बहके पप्पू ने उसकी पत्नी रामकुमारी (45) को मड़हा से तालाब की तरफ खींचा और कपड़े फाड़कर उसके साथ बलात्कार किया। मनमानी करने के बाद उसने गला घोंटकर रामकुमारी की हत्या की और भाग गया। कुछ देर बाद सुरजन वहां आया तो मड़हा से दोस्त और पत्नी को नदारद देख खोजने लगा। तालाब किनारे पत्नी की लाश देख वह रोने-चीखने लगा तो भीड़ जुटी। बेटे केदार और बऊआ समेत परिजन रोने लगे। 100 नंबर पर सूचना दी गई तो कौंधियारा थाने की पुलिस पहुंची। आरोपी पप्पू की तलाश में दबिश दी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed