फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मार्निंग वाक को निकले रिटायर्ड एडीजे लापता

मार्निंग वाक को निकले रिटायर्ड एडीजे लापता

Mon, 02 Oct 2017 09:19 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
मार्निंग वाक को निकले रिटायर्ड एडीजे लापता
मार्निंग वॉक को निकले रिटायर्ड एडीजे लापता
विज्ञापन

0 गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज, मोबाइल से लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
शिवकुटी के रसूलाबाद में सोमवार को मार्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड एडीजे अशोक निगम लापता हो गए। उनके बेटे ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उनके मोबाइल से लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। रिटायर्ड एडीजे की तलाश में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है।

रिटायर्ड एडीजे अशोक निगम (63) तेलियरगंज के पास शीतला मंदिर परिसर में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी निशा के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। बड़े बेटे अंशुल हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। अशोक निगम हमेशा की तरह सोमवार को रसूलाबाद की ओर मार्निंग वॉक के लिए निकले। जब काफी देर तक वह नहीं लौटे तो पत्नी ने मोबाइल पर फोन किया। मोबाइल स्विच ऑफ था। इसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई। जहां वह सुबह टहलने के लिए जाते थे, परिजन वहां पहुंचे लेकिन कोई कुछ बता नहीं पाया। काफी देर तक तलाश करने के बाद बेटे अंशुल निगम ने शिवकुटी थाने से संपर्क किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने क्राइम ब्रांच से संपर्क कर उनका नंबर सर्विलांस पर लगाया। इंस्पेक्टर शिवकुटी केके शर्मा ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीमें मोबाइल से लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही हैं। घरवालों ने फिलहाल किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घरवालों से भी विवाद या झगड़े के बारे में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed