फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   स्वास्थ्य मंत्री को काले झंडे दिखाए, 12 गिरफ्तार-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

स्वास्थ्य मंत्री को काले झंडे दिखाए, 12 गिरफ्तार-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

Mon, 14 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री को काले झंडे दिखाए, 12 गिरफ्तार-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙
-- संशोधित
विज्ञापन



स्वास्थ्य मंत्री द्मह्म् गाड़ी रोक काले झंडे दिखाए, 12 गिरफ्तार
- गोरखपुर में मासूमों की मौत पर समाजवादी छात्रसभा ने किया विरोध
- तेलियरगंज में दो स्थानों पर रोकी गाड़ियां, पुुलिस से भी खींचतान
इलाहाबाद। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मासूमों की मौत पर दिए बयान पर यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को सोमवार दोपहर इलाहाबाद आने पर समाजवादी छात्र सभा के विरोध का सामना करना पड़ा। सभा से जुड़े युवकों ने दोपहर करीब दो बजे तेलियरगंज में पहले पेट्रोल पंप के सामने अचानक सामने आकर मंत्री के काफिले के वाहनों को रोक लिया। वे काले झंडे लहराते हुए नारे लगाने लगे तो गोविंदपुर चौकी प्रभारी आजाद सिंह ने रोकने की कोशिश की लेकिन उनकी युवकों से खींचतान हो गई। युवकों ने वहां हंगामा करते हुए मंत्री की गाड़ी को चौतरफा घेरकर झंडे लहराए। यहां तक कि गाड़ी पर भी चढ़ने की कोशिश की। काफिले में चल रही एस्कार्ट की जिप्सी से उतरे पुलिसकर्मियों और भाजपा नेताओं ने आकर युवकों को हटाया तब जाकर काफिला वहां से आगे बढ़ा।

मगर काफिला जैसे ही एमएनएनआईटी गेट के पास पहुंचा तो वहां समाजवादी छात्र सभा के दूसरे दल ने भी सामने आकर झंडे लहराते हुए गाड़ियों को रोक लिया। यहां सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्र पुलिस बल के साथ मौजूद थे। पुलिस बल ने युवकों को घेरा तो पुलिस से उनकी खींचतान होने लगी। पुलिस ने समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू, अरविंद सरोज, उदय यादव, अवनीश यादव, अभिषेक यादव, संदीप यादव, अंकुश यादव, अविनाश विद्यार्थी, विजयकांत यादव समेत 12 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। शाम को इन छात्रों को जमानत पर पुलिस ने रिहा कर दिया। सभा के युवकों ने पहले ममफोर्डगंज में विरोध प्रदर्शन की सोची थी लेकिन वहां पुलिस ने घेरा तो दो गुट में बंटकर तेलियरगंज पहुंच गए। इससे पहले रविवार को क्लाइव रोड सिविल लाइंस स्थित स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर भी समाजवादी छात्र सभा के युवकों ने अंडे और टमाटर फेंके थे। सीओ सिविल लाइंस श्रीशचंद्र ने बताया कि इस घटना की पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। इस मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed