फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ट्रेनी दरोगा ने ट्रक चालक को पीटा, मालिक को भी जान से मारने की धमकी

ट्रेनी दरोगा ने ट्रक चालक को पीटा, मालिक को भी जान से मारने की धमकी

Fri, 01 Dec 2017 01:34 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनी दरोगा ने ट्रक चालक को पीटा, मालिक को भी जान से मारने की धमकी
ट्रेनी दरोगा ने ट्रक चालक को पीटा, मालिक को भी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

भुक्तभोगी ने की एसडीएम और एसओ से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
घूरपुर ।
थानाक्षेत्र के घूरपुर चौराहे पर स्थित खनिज बैरियर पर गुरुवार की भोर एक ट्रेनी दरोगा ने जमकर बवाल किया। भोर में बालू लादकर जा रहे एक ट्रक को दरोगा ने रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। चालक के साथ मारपीट की सूचना पर पहुंचे वाहन मालिक को भी दरोगा ने गाली देकर जान से मारने की धमकी दे दी। भुक्तभोगी वाहन मालिक ने एसओ घूरपुर और एसडीएम करछना से शिकायत की है।

घूरपुर से बालू लादकर आ रहे एक ट्रक को चौराहे पर बने खनिज जांच चौकी पर तैनात ट्रेनी दरोगा ने रोक लिया। रुकते ही चालक को उक्त दरोगा मारने पीटने लगा। चालक को दरोगा से पीटता देख ट्रक मालिक सेंधुआर गाँव निवासी ननकऊ भार्गव मौके पर पहुंचा और बीच बचाव करने लगा। इस पर दरोगा ननकऊ भार्गव की और घूम गया। आरोप है कि दरोगा ने सरकारी पिस्टल निकाल कर दोनों को गाली देने लगा और जान से मारने की धमकी दे डाली। ट्रक चालक को लेकर मालिक ननकऊ ने एस डी एम करछना व एस ओ घूरपुर को शिकायती पत्र देकर दरोगा के विरुद्घ मुकदमा लिखाने की मांग की है ।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को भी इसी दरोगा का एक वीडीओ वायरल हुआ था, जिसमें दरोगा पर एक चालक ने मार पीट कर वसूली का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed