फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ताजिये के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत एक घायल

ताजिये के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत एक घायल

Mon, 02 Oct 2017 01:39 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
ताजिये के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत एक घायल
ताजिये के दौरान करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत
विज्ञापन

जगतपुर। उतरांव थाना क्षेत्र में टिकरी गांव के पास हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ताजिया ले जा रहे एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को ताजिया उठाया गया था। कहरा गांव से वापस लौटते समय एक खेत में पानी भरा हुआ था। हाईटेंशन तार छू जाने से उसमें करंट उतर आया था। दो युवक उसकी चपेट में आ गए। एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। जिस युवक की मौत हुई, वह सऊदी अरब में रहकर काम करता था। उसकी साल भर पहले ही शादी हुई थी। चार महीने पहले वह सऊदी से आया था। सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। सैकड़ों की संख्या में लोग घर पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


ताजिये के जुलूस में ट्रैक्टर लेकर घुसे, तहरीर
तिलई बाजार। मऊआइमा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में रविवार को ताजिया निकालने के दौरान जुलूस में ट्रैक्टर ले जाने का आरोप लगा है। गांव के लोगों ने तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है कि उन लोगों ने न सिर्फ भीड़ में ट्रैक्टर लेकर घुस गए बल्कि अप्रिय नारेबाजी भी की। महिलाओं से छेड़खानी और गाली गलौज भी की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed