फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रंगदारी न देने पर दुकान में आग लगाने के आरोपी गिरफ्तार

रंगदारी न देने पर दुकान में आग लगाने के आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 May 2019 02:59 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
रंगदारी न देने पर दुकान में आग लगाने के आरोपी गिरफ्तार
रंगदारी न देने पर दुकान फूंकने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

0 जार्जटाउन के अल्लापुर में सात मई को हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। अल्लापुर में दो दिन पहले रंगदारी न देने पर मोबाइल की दुकान में आग लगाने के दो आरोपी बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

मूल रूप से जौनपुर के रहने वाला अंकुर पांडेय अल्लापुर में बजरंग चौराहे पर मोेबाइल की दुकान चलाता है। उसका आरोप है कि सात मई की शाम उसकी दुकान पर सक्षम त्रिपाठी, आवेश रघुवंशी व दो अन्य लोग पहुंचे। इसके बाद पांच हजार रुपये की रंगदारी मांगते हुए बताया कि वह आयुष शुक्ला ग्रुप के हैं और रुपये न देने पर आयुष उसे गोली मार देगा। भीड़ देखकर आसपास के लोग आने लगे तो हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। इसके बाद अंकुर दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो वहां सारा सामान जला पड़ा था। दुकानदार की तहरीर पर तीनों उपरोक्त आरोपियों समेत चार लोगों पर जार्जटाउन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें से आयुष व सक्षम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी अल्लापुर में रहते हैं। पुलिस का दावा है कि दोनों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed