फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   डांस को लेकर विवाद के बाद पथराव, तनाव

डांस को लेकर विवाद के बाद पथराव, तनाव

Sat, 23 Mar 2019 01:11 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
डांस को लेकर विवाद के बाद पथराव, तनाव
डांस को लेकर विवाद के बाद पथराव, तनाव
विज्ञापन


शिवकुटी के रसूलाबाद में घटना, छावनी बना इलाका
पथराव से मची भगदड़, एसपी सिटी पहुंचे मौके पर
दोनों पक्षों से दो युवक हिरासत में, उपद्रवियों की तलाश

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। शिवकुटी के रसूलाबाद मेें शुक्रवार रात डांस करने को लेकर हुए विवाद के बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। विवाद के दौरान वहां पत्थर भी चलाए गए। जिससे तनाव फैल गया। सूचना पर शिवकुटी के साथ ही कई थानों की फोर्स मौके पर बुला ली गई। खबर लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। एहतियातन वहां फोर्स तैनात कर दी गई।

होली पर रसूलाबाद में घाट की ओर जाने वाली सड़क पर भी डीजे साउंड लगाया गया था। शुक्रवार रात यहां मोहल्ले के युवक डंांस कर रहे थे। कुछ देर बाद वहां दूसरे समुदाय के युवक पहुंचे और डांस करने लगे। इसी दौरान डांस करने को लेकर ही युवकों में नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते युवकों में बहस और फिर विवाद होने लगा। शोरगुल सुनकर दोनों पक्षों से लोग जुट गए। खबर फैल गई और कुछ ही देर में दो समुदाय के लोग आमने सामने हो गए। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने लगे। जिसके बाद कुछ युवकों व महिलाओं ने ईट पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर शिवकुटी पुलिस पहुंच गई। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की खबर पर अफसरों के हाथ-पांव फूल गए और कर्नलगंज, जार्जटाउन थाने की फोर्स संग डायल 100 की कई गाड़ियां भी बुला ली गईं। चौकी इंचार्ज राजीव सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों पक्षों को समझाया और तब जाकर मामला शंात हुआ। जानकारी पर एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि डांस को लेकर मामूली कहासुनी के बाद विवाद हुआ। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है। उधर खबर लिखे जाने तक मौके पर फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed