फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इविवि में छात्र की पिटाई, शिक्षक को आर्थिक मदद की मांग

इविवि में छात्र की पिटाई, शिक्षक को आर्थिक मदद की मांग

Mon, 27 Nov 2017 09:30 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
इविवि में छात्र की पिटाई, शिक्षक को आर्थिक मदद की मांग
इविवि में छात्र की पिटाई, प्रॉक्टर से शिकायत
विज्ञापन

मनोविज्ञान विभाग के सामने सहपाठी ने की मारपीट, प्रॉक्टर ने नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इविवि में मनोविज्ञान विभाग के सामने सोमवार को एक छात्र की पिटाई कर दी गई। इस मामले में छात्र ने प्रॉक्टर से लिखित शिकायत की है। प्रॉक्टर ने मारपीट करने वाले छात्र से 30 नवंबर को स्पष्टीकरण देने को कहा है।
इस मामले में बीए द्वितीय वर्ष के पीड़ित छात्र अभिषेक कुमार यादव ने सोमवार को प्रॉक्टर से लिखित शिकायत की। इसमें उन्होंने कहा कि साथ पढ़ने वाले छात्र तेजश कुमार ने देवेंद्र यादव एवं सात-आठ अन्य लोगों के साथ मनोविज्ञान विभाग के सामने दिन में करीब साढ़े बारह बजे उनसे मारपीट की। शिकायत मिलने के बाद प्रॉक्टर प्रोफेसर राम सेवक दुबे ने तेजश को कारण बताओ नोटिस जारी कर 30 नवंबर को दिन में तीन बजे उनके कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है। इसके बाद छात्र के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पर निर्णय होगा।
विज्ञापन

00
चुनाव ड्यूटी में दिल का दौरा पड़ने वाले शिक्षक को आर्थिक मदद की मांग
0 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने निर्वाचन कार्य में लगे शिक्षकों एवं कर्मचारियों को प्रशासन से आर्थिक मदद न मिलने पर निंदा की है। संघ की सोमवार को हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मुहर्रम अली का कहना है कि प्राइमरी पाठशाला मंडारा, धनुपुर विकास खंड में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हसीब अहमद की ड्यूटी पीठासीन अधिकारी के पद पर थी। अल्लापुर के वार्ड नंबर 15 के बूथ 579 में प्रस्थान करते हुए उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन प्रशासन ने अभी तक उन्हें कोई आर्थिक मदद नहीं की। इससे शिक्षकों में रोष है। उन्होंने सरकार से पीड़ित को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग की। कहा कि ऐसा न होने पर शिक्षक निर्वाचन कार्य का बहिष्कार करेंगे। बैठक में डॉ.अरुण चौबे, डॉ.देवीशरण त्रिपाठी, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद इमरान खां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed