{"_id":"597645de4f1c1b43388b464c","slug":"141500923358-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से बर्बरता, घर में किया कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता से बर्बरता, घर में किया कैद
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता से बर्बरता, घर में किया कैद
हालत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती करा भाग रहे ससुरालियों को मायकेवालों ने पीटा
पीड़िता ने एसपी से की शिकायत, जांच के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
पश्चिमशरीरा के जफरपुर महावंा गांव की एक विवाहिता के गुप्तांग में तेजाब डालने के बाद ससुरालियों ने घर में कैद कर दिया। हालत खराब होने पर सोमवार को जिला अस्पताल में उसको छोड़कर भाग रहे थे। इसी दौरान मायके वाले पहुंच गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पश्चिमशरीरा एसओ ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
करारी इलाके की एक युवती का निकाह साल भर पहले पश्चिमशरीरा के जफरपुर महावां गांव में हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि एक माह पहले पेट में लात मारकर उसका गर्भ भी गिरा दिया गया। एक हफ्ता पहले विवाहिता के गुप्तांग में तेजाब डालकर ससुरालियों ने उसको घर में कैद कर दिया। हालत गंभीर होने पर ससुराली उसे सोमवार को जिला अस्पताल में छोड़कर भागने लगे। मगर सूचना पाकर इसी दौरान मायके वाले पहुंच गए और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने पश्चिमशरीरा एसओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
बेटी का इलाज कराने आई थी विवाहिता की मां
ससुरालियों के कहर का शिकार हुई विवाहिता की घटना पर रहस्य का पर्दा पड़ा ही रहता। विवाहिता की मां अपनी दो बेटियों का इलाज कराने सोमवार को जिला अस्पताल आई थी। इमरजेंसी वार्ड से निकलते समय उसकी निगाह बेटी पर गई तो उसके होश उड़ गए। पूछताछ की तो उसने मामला बताया। बेटी की पीड़ा देख मां ने आपा खो दिया। सूचना परिजनों को देकर ससुरालियों को पकड़ने का प्रयास किया तो मारपीट हो गई। अचानक हुई इस घटना से अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा।