फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   धू-धूकर जली कार, बचे कार सवार

धू-धूकर जली कार, बचे कार सवार

Mon, 19 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
धू-धूकर जली कार, बचे कार सवार
सिराथू(कौशाम्बी)। सैनी के लेहदरी गांव के समीप रविवार की दोपहर एक कार अचानक धू-धूकर जलने गई। इससे कार में सवार रहे लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कार सवार प्रतापगढ़ से फतेहपुर जा रहे थे। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के मानिकपुर निवासी जैद पुत्र डॉ. हारून अपनी बहन अशरा को मारूती कार से उसके ससुराल छोड़ने फतेहपुर जा रहा था। कार में जैद ही की भांजी हिन्दा भी सवार थी। सुबह लगभग सात बजे कार जैसे ही लेहदरी गांव के समीप पहुंची तभी अचानक कार में आग लग गई। शार्ट सर्किट से कार धू-धूकर जलने लगी। राहगीरों ने शोर मचाया तो जैद ने गाड़ी खड़ी की।
विज्ञापन


तब तक आग ने कार को अपनी लपटों से घेर लिया था। किसी तरह कार सवार लोग बाहर निकले। घटना की जानकारी गांव वालों ने दमकल कर्मियों को देते हुए आग बुझाने में जुटे। घंटे भर की मशक्कत के बाद किसी तरह आग बुझ सकी। आग से कार जलकर राख हो गई। घंटों बाद जैद के घर वाले दूसरा वाहन लेकर मौके पर पहुंचे। और फिर बहन और जैद को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धू-धूकर जली कार, बचे कार सवार
लेहदरी गांव के समीप शार्ट सर्किट से कार में लगी आग
ग्रामीणों के साथ दमकल कर्मियों ने बुझाई आग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed