फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पीसीबी हॉस्टल के सामने दो गुटों में भिड़ंत, पथराव-फायरिंग

पीसीबी हॉस्टल के सामने दो गुटों में भिड़ंत, पथराव-फायरिंग

Wed, 30 Jan 2019 12:29 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
पीसीबी हॉस्टल के सामने दो गुटों में भिड़ंत, पथराव-फायरिंग
प्रयागराज। कर्नलगंज में पीसीबी हॉस्टल के सामने मंगलवार शाम छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, साथ ही फायरिंग भी की गई। पत्थर लगने से वहां से गुजर रहा राहगीर घायल हो गया। उधर, फायरिंग की सूचना पर अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। घायल को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना शाम करीब पांच बजे की है। पीसीबी हॉस्टल के पास बाइक खड़ी करने को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते बात बढ़ गई और वहां दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में छात्र जुट गए। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया। जिससे वहां राहगीरों में भगदड़ मच गई। कुछ युवकों ने फायरिंग भी की। इसी दौरान एक पत्थर वहां से गुजर रहे शंकर नाम के युवक को लगा और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उधर, फायरिंग की सूचना मिली तो पुलिस पहुंची। तब तक विवाद करने वाले दोनों पक्ष भाग चुके थे। पुलिस घायल को लेकर एसआरएन अस्पताल लेकर भागी। एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ कर्नलगंज सुकीर्ति माधव व सीओ सिविल लाइंस आलोक मिश्रा भी पहुंच गए। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि दो गुटों के बीच झगड़े की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed