फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   गणेशोत्सव पंडाल में जबर्दस्त मारपीट, दो का सिर फोड़ा

गणेशोत्सव पंडाल में जबर्दस्त मारपीट, दो का सिर फोड़ा

Mon, 28 Aug 2017 09:15 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
गणेशोत्सव पंडाल में जबर्दस्त मारपीट, दो का सिर फोड़ा
गणेशोत्सव पंडाल में मारपीट, दो का सिर फोड़ा
विज्ञापन

प्रसाद वितरण कर रहे लोगों पर किया हमला

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
बैरहना में गणेशोत्सव के दौरान 26 अगस्त को जबर्दस्त मारपीट हुई। प्रसाद वितरण के समय विवाद होने के बाद दो दर्जन के करीब लड़के आए और दो युवकों का सिर फोड़ दिया। घटना से वहां अफरातफरी मच गई। जब तक पुलिस पहुंचती, हमलावर भाग निकले थे। पांच को नामजद करते हुए दो दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बैरहना में गणेशोत्सव के दौरान 26 अगस्त को प्रसाद वितरण के लिए डोसा बनवाया गया था। वहां भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान एक युवक तीन डोसा लेने के बाद भी लाइन लगाए हुए था। कुछ लोगों ने ऐतराज जताया कि वह पहले से ही प्रसाद पा चुका, अब और लोगों को मौका दे। इसी बात पर झगड़ा हुआ और युवक को वहां से भगा दिया गया। कुछ देर बाद वह युवक करीब दो दर्जन युवकों के साथ आया और प्रसाद वितरित कर रहे सत्यम चौधरी उर्फ बड़का और राजू शर्मा को जमकर पीटा और बाल्टी से दोनों का सिर फोड़ दिया। आयोजक मंडल के राजेश तिवारी ने बताया कि जब तक पुलिस आती हमलावर भाग निकले थे। दरोगा नित्यानंद सिंह ने बताया कि इस मामले में रोहित, गुड्डू, राबिन, राहुल और पंकज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पंडाल में ही भिड़े दो युवक
बैरहना गणेशोत्सव पंडाल में रविवार को दो युवक आपस में ही भिड़ गए और आपस में मारपीट करने लगे। घटना से वहां अफरातफरी मच गई। एक युवक तालाब नवल राय इलाके का तो दूसरा कटरा का रहने वाला था। दोनों युवकों को अलग किया तो वे आयोजकों से मारपीट करने लगे। मौजूदा भीड़ ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई की। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed