{"_id":"5c2d02b5bdec2256f16c0324","slug":"121546453685-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल भेजा गया 50 हजार का इनामी, पुलिस ने की पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल भेजा गया 50 हजार का इनामी, पुलिस ने की पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल भेजा गया 50 हजार का इनामी, पुलिस ने की पूछताछ
प्रयागराज। शमी हत्याकांड में आरोपी 50 हजार के इनामी जाबिर अली निवासी दुबही को बुधवार को जेल भेज दिया गया। एसटीएफ ने जाबिर को मंगलवार को जार्जटाउन से गिरफ्तार किया था। मऊआइमा पुलिस ने जार्जटाउन थाने जाकर जाबिर से हत्याकांड को लेकर पूछताछ की।
मऊआइमा के पूर्व ब्लाक प्रमुख मो. शमी की हत्या में वांछित जाबिर अली पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ ने जाबिर को पकड़ लिया। जाबिर ने खुलासा किया कि बचऊ प्रधान के माध्यम से महेंद्र पासी और बलिकरन सरोज ने सुपारी ली थी। हत्या के बाद सभी भाग निकले। जाबिर ने मोबाइल का प्रयोग करना बंद कर दिया था, इसी कारण न तो वह अब तक पकड़ा गया न ही उसके बारे में उसके साथियों को सूचना थी। बुधवार को मऊआइमा पुलिस ने रिमांड बनवाकर पूछताछ की। एसटीएफ ने वह तमंचा बरामद कर लिया जिससे हत्या की गई थी। इसके बाद जाबिर को नैनी जेल भेज दिया गया।