फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   फर्जी आईबी निरीक्षक दबोचा

फर्जी आईबी निरीक्षक दबोचा

Mon, 15 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
फर्जी आईबी निरीक्षक दबोचा
पांच लाख की घूस लेने का आरोपी फर्जी आईबी इंस्पेक्टर दबोचा
विज्ञापन

जांच के नाम पर स्कूल संचालक से मांगी थी रकम
एसएसपी ने एसओ सोरांव को सौंपी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
सोरांव (इलाहाबाद)।
आईबी का फर्जी इंस्पेक्टर बन फाफामऊ के एक कालेज संचालक को जांच के नाम पर ब्लैकमेल करने वाले राम चंद्र पटेल को सोरांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पटेल ने कॉलेज की जांच में सब कुछ ठीक करने के नाम पर पांच लाख रुपये मांगे थे। वह रकम के लिए शांतिपुरम में बुला रहा था। कॉलेज संचालक को शक हुआ और एसएसपी से शिकायत की थी।
थाना प्रभारी सोरांव अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि थाना नवाबगंज के लालूडी निवासी रामचंद्र ने फाफामऊ के आर्मी ओपन जूनियर हाईस्कूल के संचालक मोहम्मद इलियास को फोन करके कहा था कि स्कूल में गड़बड़ी की जांच में बचना है तो पांच लाख रुपये खर्च करने होंगे। जांच में लीपापोती करने के बदले पांच लाख रुपये लेकर इलाहाबाद में हीरा हलवाई के पास मीटिंग करने को कहा था। बाद में शांतिपुरम स्थित एक मकान में मीटिंग तय हो गई। वहां पर से मौजूद सादे कपडों में थाना सोरांव ने फर्जी इंस्पेक्टर को दबोच लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर आईबी कार्यालय से जानकारी की गई तो पता चला कि राम चंद्र पटेल नाम का कोई आईबी निरीक्षक नहीं है। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed