फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अतीक के गुर्गे

अतीक के गुर्गे

Fri, 18 Aug 2017 09:11 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
अतीक के गुर्गे
अतीक के भाई और गुर्गों के घर पुलिस का छापा
विज्ञापन

गिरफ्तारी के डर से फरार है अशरफ और उसके साथी
कुर्की के लिए अदालत में होगी सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
माफि या अतीक अहमद के भाई अशरफ और गुर्गों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने देर रात उनके घरों पर फिर से ताबड़तोड़ छापामारी की। छापे के दौरान परिवार वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। लेकिन आरोपियों के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब उनकी चल एवं अचल संपत्ति को कुर्क करने का ही एक मात्र विकल्प बचा है। पुलिस के अनुसार अब इन सभी के घरों की कुर्की (83) के लिए अंतिम आवेदन सीजेएम की अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत का आदेश मिलते ही कुर्की की कार्रवाई इसी माह के अंत तक पूरी कर ली जाएगी।
एसओ धूमनगंज ने बताया कि पूर्व विधायक अशरफ कई मामलों में नामजद है। पिछले दिनों से इनकी जमानत निरस्त करने का मामला हाईकोर्ट में लंबित चला आ रहा है। हाईकोर्ट के आदेश पर उनके घर पर समन भी चस्पा किया जा चुका है। चल एवं अचल संपत्ति कुर्क करने के आदेश से पहले पुलिस ने गुरुवार देर रात अशरफ के चकिया स्थित घर पर छापा मारा लेकिन नहीं मिला। परिवार वालों से पूछताछ भी की गई। अशरफ के अलावा अतीक के तीन गुर्गे जुल्फिकार उर्फ तोता, आसिफ उर्फ दुर्रानी और अकरम के कसारी मसारी, सुलेम सराय स्थित घरों पर छापे मारे गए। छापामारी के दौरान आरोपी ये तीनों नहीं मिले। इनके घर वालों से भी पुलिस ने पूछताछ कर जानकारी जुटाई है। उन्होंने बताया कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ अदालत से चल एवं अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश लिया जाएगा।
विज्ञापन


अतीक के गुर्गे मटरू ने दी धमकी
इलाहाबाद।
हरवारा के परवेज ने अतीक अहमद के गुर्गे मटरू समेत लोगों के खिलाफ प्लाट न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट थाना धूमनगंज में दर्ज कराई है। परवेज ने रिपोर्ट में कहा है कि वह शुक्रवार सुबह हरवारा में अपने प्लाट को देखने गया था, वहां सतीश केशरवानी मिले। उन्होंने धमकी दी कि इस प्लाट को छोड़ दो। थोड़ी देर में सतीश ने मटरू को भी बुला लिया और दोनों ने धमकी देते हुए कहा कि वह प्लाट को छोड़ दें, वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा। थाना प्रभारी अरुण त्यागी ने बताया कि परवेज के शिकायती पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed