फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एटीएम गिरा, उचक्कों ने गायब कर दिए पौने दो लाख

एटीएम गिरा, उचक्कों ने गायब कर दिए पौने दो लाख

Sat, 24 Jun 2017 08:47 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
एटीएम गिरा, उचक्कों ने गायब कर दिए पौने दो लाख
एटीएम कार्ड गिरा, उड़ा दिए पौने दो लाख रुपये
विज्ञापन

0 आईटी एक्ट के तहत कर्नलगंज में दर्ज हुई एफआईआर
0 महिला ने कार्ड पर लिख रख रखा था पिन नंबर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कर्नलगंज क्षेत्र में एक महिला का एटीएम कार्ड गिर गया। महिला को जब तक पता चलता, उचक्कों ने पौने दो लाख रुपये का चूना लगा दिया था। कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक अन्य घटना में जालसाजों ने बैंक अफसर बनकर महिला को फोन किया और उनके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए।

काटजूबाग कालोनी निवासी रविप्रसाद त्रिपाठी का लॉज है। 18 जून को उनकी पत्नी मनोरमा त्रिपाठी का एटीएम कार्ड पंजाब नेशनल बैंक के पास गिर गया था। उन्होंने एटीएम कार्ड पर ही अपना पिन नंबर भी लिखा था। वह एटीएम कार्ड किसी उचक्के के हाथ लग गया। उसने चार दिन में मनोरमा के खाते से पौने दो लाख रुपये निकाल लिए। 21 जून को मनोरमा को इस बात की जानकारी हुई। उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क किया। एटीएम कार्ड ब्लाक कराया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज अवधेश प्रताप ने बताया कि कार्ड पर पिन लिखा होने की वजह से उचक्कों ने रुपये निकाल लिए। आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। किदवई नगर की रहने वाली अपर्णा बनर्जी के मोबाइल पर 23 जून को कॉल आई। जालसाजों ने बैंक अफसर बनकर उनके खाते और एटीएम के बारे में जानकारी ले ली और कुछ ही देर में उनके खाते से 19999 रुपये गायब हो गए। अपर्णा ने भी जार्जटाउन में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed