फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   12 giants of the district holding gambling in Saraun

सोरांव में जुआ खेलते पकड़े जिले के 12 दिग्गज

Sun, 30 Jul 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 30 Jul 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
12 giants of the district holding gambling in Saraun
भारतीय रुपया - फोटो : Getty Images
करीब एक महीने पहले अमर उजाला ने सोरांव में बड़े स्तर का जुआ होने का खुलासा किया था। जिसे एसएसपी ने गंभीरता से लिया और उसी समय से सीओ तृतीय विनीत जायसवाल और उनकी क्राइम ब्रांच ने गोपनीय तरीके से  निगरानी के लिए लगा दिया था। हालांकि इस जुए के संचालन में क्राइम ब्रांच के कुछ लोग भी शामिल थे।  सीओ विनीत जायसवाल के साथ क्राइम ब्रांच ने शनिवार देर रात सोरांव के पास रुदापुर में जुआ खेलते 12 लोगों को पकड़ लिया। जुए के फड से 11 लाख 40 हजार रुपये बरामद किए हैं। वहां से एक किरेटा कार, प्लास्टिक कोटेड ताश की सात गड्डियों, सात वाहन और 15 मोबाइल जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


सीओ तृतीय विनीत जायसवाल ने बताया कि स्थानीय पुलिस को जुआ पकड़ने पहुंची पुलिस की भनक तक नहीं लगी। कई दिनों से क्राइम ब्रांच टीम इन जुआरियों को पकड़ने में जुटी हुई थी। शनिवार देर रात पुलिस को मौका मिला और उनको दबोच लिया ।  हालांकि आधा दर्जन लोग भागने की खबर मिली है। उनके बारे में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि जुआ का फ ड नन्ने खां अपने ठिकाने् पर चलवाता है। जुआ के दौरान गली के बाहर दो तीन आदमी पुलिस के आने की सूचना देने पर लगाए जाते हैं। इस छापे की सूचना भी ये लोग गली के बाहर अंदर जुआ खेलने वालों को दे रहे थे। उनको भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस के मिंटो रोड निवासी वीरेंद्र यादव को पकड़ा है। उनके अलावा दरियाबाद अतरसुइया के रहने वाले जुनैद पत्र सिराज अहमद। थाना कैंट के नवेदा निवासी सुरेंद्र कुमार। धूमनगंज प्रीतम नगर के सीमेंट विक्रेता सुनील कुमार कुशवाहा। रुदापुर सोरांव का जुनैद अहमद पुत्र जुबैर अहमद।  रुदापुर का जैद अहमद। इसी गांव का अनस और अहमद मिया। चंदापुर सोरांव का ट्रक संचालक और ठेकेदार अब्दुल रहमान। राम प्रिया रोड इलाहाबाद के जनरल स्टोर संचालक जवाहरलाल। उसरई सोरांव के शिव मंगल सिंह और हमीरपुुर जिले के जरिया निवासी मान बहादुर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed